‘अगर मस्जिद फुल हो गई। मुझे नमाज पढ़नी है तो सड़क पर 2 से 5 मिनट के लिए पढ़ लेता हूं। इसमें आपको क्या कष्ट है? यह मेरा भी देश है। मैं कहीं पर भी खड़े होकर नमाज पढूंगा। देखता हूं, मुझे नमाज पढ़ने से कौन रोकता है। जब हम तुम्हें पूजा करने से नहीं रोकते हैं तो फिर तुम हमारे मजहबी मामलों में दखल क्यों देते हो। आप हमें नमाज पढ़ने से नहीं रोक सकते। हमारी मस्जिदों पर अब तुम बुलडोजर नहीं चला सकते हो। संभल का माहौल खराब है, मैं वहां धरना देने जाऊंगा। मेरे साथ पूरा बरेली होगा। मैं तब तक धरने से नहीं हटूंगा, जब तक सीओ अनुज चौधरी पर कार्रवाई नहीं हो जाती।’ इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने रविवार को बरेली में यह बातें कहीं। दरअसल, यूपी सरकार ने सख्त हिदायत दी है कि ईद की नमाज सड़कों पर न पढ़ी जाए। आगे बढ़ने से पहले पोल में हिस्सा लेकर राय दें- तौकीर रजा ने कल भी कॉन्फ्रेंस की थी…बड़ी बातें पढ़िए 1- तुमने आज तक जो किया, वह नाइंसाफी तुमने आज तक जो किया, वह सरासर नाइंसाफी है। आत्ममंथन करिए। तुम जो कर रहे हो और मुगलों ने जो किया था, उसमें कितना अंतर है। अगर मुगलों ने गलत किया है तो तुम ये साबित करो कि तुम जो कर रहे हो, वो सही है। 2- बेगुनाह मुसलमानों को मारा जाता है हम अपने मुल्क में जो देखते हैं, फिरकापरस्त ताकतें मुसलमानों के खिलाफ साजिश रच रही हैं। कब्र तोड़ने के लिए कुछ गुंडे निकलते हैं। उन गुंडों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। जबकि बेगुनाह मुसलमानों को मारा जाता है, गिरफ्तार किया जाता है। 3- वीर सावरकर ने 60 रुपए महीने में देश को बेचा वो तमाम लोग, जिन्होंने अंग्रेजों से हाथ मिलाया या मुगलों से हाथ मिलाया, उन्होंने गद्दारी की। वीर सावरकर को सिर पर बैठाया जाता है, सिर्फ इसलिए कि वह अंग्रेजों के यहां 60 रुपए महीने में जॉब करते थे। वह अंग्रेजों के तलवे चाटते थे और हमसे देशप्रेम का सबूत मांगने का काम करते हैं। 4- सीओ अनुज चौधरी ने पूरे हिंदुस्तान का माहौल खराब किया वक्फ से ज्यादा मेरी नजर में संभल के सीओ का मुद्दा है। सीओ अनुज चौधरी ने पूरे हिंदुस्तान का माहौल खराब करने का काम किया। सीओ को हटाया जाना चाहिए। उनके खिलाफ जांच होनी चाहिए। 5- बाबर गद्दार नहीं, राणा सांगा गद्दार बाबर असल में हिंदुस्तान नहीं आया था, उसे बुलाया गया। बाबर ने हिंदुस्तान पर कभी हमला नहीं किया। बाबर ने इब्राहिम लोदी पर हमला किया, वह भी राणा सांगा के कहने पर। राणा सांगा ने बाबर के साथ धोखा किया था। राणा सांगा की कोशिश थी कि बाबर यहां आए और हमला करे। राणा सांगा ने बाबर के साथ वादाखिलाफी की। इससे नाराज होकर बाबर ने हमला किया। राणा सांगा ने धोखा किया। राणा सांगा ने अपने देश के साथ गद्दारी की। तौकीर रजा के 4 बयान ————— यह खबर भी पढ़िए- मुख्तार अंसारी के शूटर को STF ने मार गिराया:एनकाउंटर में 25 राउंड फायरिंग, DSP शाही को भी गोली लगी; झारखंड में छिपा था यूपी STF ने मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर अनुज कनौजिया को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। ADG अमिताभ यश ने बताया कि रविवार तड़के STF और झारखंड पुलिस ने सूचना के आधार पर अनुज कनौजिया को जमशेदपुर में पकड़ने की कोशिश की। पूरी खबर पढ़िए
’अगर मस्जिद फुल हो गई। मुझे नमाज पढ़नी है तो सड़क पर 2 से 5 मिनट के लिए पढ़ लेता हूं। इसमें आपको क्या कष्ट है? यह मेरा भी देश है। मैं कहीं पर भी खड़े होकर नमाज पढूंगा। देखता हूं, मुझे नमाज पढ़ने से कौन रोकता है। जब हम तुम्हें पूजा करने से नहीं रोकते हैं तो फिर तुम हमारे मजहबी मामलों में दखल क्यों देते हो। आप हमें नमाज पढ़ने से नहीं रोक सकते। हमारी मस्जिदों पर अब तुम बुलडोजर नहीं चला सकते हो। संभल का माहौल खराब है, मैं वहां धरना देने जाऊंगा। मेरे साथ पूरा बरेली होगा। मैं तब तक धरने से नहीं हटूंगा, जब तक सीओ अनुज चौधरी पर कार्रवाई नहीं हो जाती।’ इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने रविवार को बरेली में यह बातें कहीं। दरअसल, यूपी सरकार ने सख्त हिदायत दी है कि ईद की नमाज सड़कों पर न पढ़ी जाए। आगे बढ़ने से पहले पोल में हिस्सा लेकर राय दें- तौकीर रजा ने कल भी कॉन्फ्रेंस की थी…बड़ी बातें पढ़िए 1- तुमने आज तक जो किया, वह नाइंसाफी तुमने आज तक जो किया, वह सरासर नाइंसाफी है। आत्ममंथन करिए। तुम जो कर रहे हो और मुगलों ने जो किया था, उसमें कितना अंतर है। अगर मुगलों ने गलत किया है तो तुम ये साबित करो कि तुम जो कर रहे हो, वो सही है। 2- बेगुनाह मुसलमानों को मारा जाता है हम अपने मुल्क में जो देखते हैं, फिरकापरस्त ताकतें मुसलमानों के खिलाफ साजिश रच रही हैं। कब्र तोड़ने के लिए कुछ गुंडे निकलते हैं। उन गुंडों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। जबकि बेगुनाह मुसलमानों को मारा जाता है, गिरफ्तार किया जाता है। 3- वीर सावरकर ने 60 रुपए महीने में देश को बेचा वो तमाम लोग, जिन्होंने अंग्रेजों से हाथ मिलाया या मुगलों से हाथ मिलाया, उन्होंने गद्दारी की। वीर सावरकर को सिर पर बैठाया जाता है, सिर्फ इसलिए कि वह अंग्रेजों के यहां 60 रुपए महीने में जॉब करते थे। वह अंग्रेजों के तलवे चाटते थे और हमसे देशप्रेम का सबूत मांगने का काम करते हैं। 4- सीओ अनुज चौधरी ने पूरे हिंदुस्तान का माहौल खराब किया वक्फ से ज्यादा मेरी नजर में संभल के सीओ का मुद्दा है। सीओ अनुज चौधरी ने पूरे हिंदुस्तान का माहौल खराब करने का काम किया। सीओ को हटाया जाना चाहिए। उनके खिलाफ जांच होनी चाहिए। 5- बाबर गद्दार नहीं, राणा सांगा गद्दार बाबर असल में हिंदुस्तान नहीं आया था, उसे बुलाया गया। बाबर ने हिंदुस्तान पर कभी हमला नहीं किया। बाबर ने इब्राहिम लोदी पर हमला किया, वह भी राणा सांगा के कहने पर। राणा सांगा ने बाबर के साथ धोखा किया था। राणा सांगा की कोशिश थी कि बाबर यहां आए और हमला करे। राणा सांगा ने बाबर के साथ वादाखिलाफी की। इससे नाराज होकर बाबर ने हमला किया। राणा सांगा ने धोखा किया। राणा सांगा ने अपने देश के साथ गद्दारी की। तौकीर रजा के 4 बयान ————— यह खबर भी पढ़िए- मुख्तार अंसारी के शूटर को STF ने मार गिराया:एनकाउंटर में 25 राउंड फायरिंग, DSP शाही को भी गोली लगी; झारखंड में छिपा था यूपी STF ने मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर अनुज कनौजिया को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। ADG अमिताभ यश ने बताया कि रविवार तड़के STF और झारखंड पुलिस ने सूचना के आधार पर अनुज कनौजिया को जमशेदपुर में पकड़ने की कोशिश की। पूरी खबर पढ़िए