महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार सुबह एक मस्जिद में ब्लास्ट हुआ। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति के पास जिलेटिन की छड़ें रखी थीं। उसी से विस्फोट हुआ था। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड के साथ फोरेंसिक साइंस टीम भी मौके पर पहुंची है। ब्लास्ट जियोराई तहसील के अर्ध मसला गांव में सुबह करीब 2.30 बजे हुआ। विस्फोट से मस्जिद के अंदरूनी हिस्से को नुकसान पहुंचा है। घटना के कारण गांव में तनाव फैल गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में भारी सुरक्षा तैनात किया गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… उड़ीसा के कटक में कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, यात्री सुरक्षित ओडिशा के कटक में रविवार को कामाख्या एक्सप्रेस डिरेल हो गई। ईस्ट कोस्ट रेलवे के पीआरओ अशोक मिश्रा ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। 11 एसी कोच पटरी से उतर गए हैं। मिश्रा के मुताबिक किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है, सभी सुरक्षित हैं। घटना स्थल पर मेडिकल और इमरजेंसी टीम भेजी गई है। इसके अलावा एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को भी भेजा गया है। वरिष्ठ अधिकारी भी जल्दी मौके पर पहुंचने वाले हैं। जांच के बाद ट्रेन के डिरेल होने की वजह सामने आएगी। मिश्रा ने बताया कि अभी हमारी प्राथमिकता उन ट्रेनों का रूट बदलना है, जो एक्सीडेंट की वजह से ट्रैक पर खड़ी हैं। आयकर विभाग ने इंडिगो पर 944 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया, एयरलाइन आदेश को चुनौती देगी आयकर विभाग ने इंडिगो पर 944.20 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। यह आदेश देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन को शनिवार को मिला। रविवार को एक नियामक फाइलिंग में, इंडिगो ने कहा कि आयकर विभाग ने 2021-22 के लिए 944.20 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाने का आदेश पारित किया है। कंपनी ने कहा कि यह आदेश इस आधार पर पारित किया गया है कि कंपनी ने आयकर आयुक्त (अपील) (सीआईटी (ए)) के समक्ष धारा 143 (3) के तहत मूल्यांकन आदेश के खिलाफ दायर अपील खारिज कर दी गई है। जबकि, इस पर निर्णय लंबित है। भारत के रनर गुलवीर सिंह ने अमेरिका मीट में अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा भारत के लंबी दूरी के रनर गुलवीर सिंह ने अमेरिका में विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर की द टेन प्रतियोगिता में 10,000 मीटर दौड़ में 27 सेकेंड का समय लेकर अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हांग्जो एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता धावक के नाम पिछला रिकार्ड 27:14 सेकेंड का था, जो उन्होंने पिछले वर्ष नवंबर में जापान के हाचियोजी में बनाया था। उत्तर प्रदेश के रहने वाले गुलवीर पिछले साल 13:11.82 सेकेंड के समय के साथ 5,000 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया था। चेन्नई जाने वाले घरेलू विमान का टायर फटा, यात्री और चालक दल सुरक्षित जयपुर से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट में रविवार सुबह लैंडिंग से टायर फट गया। इसके बाद अधिकारियों ने विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई। उन्होंने बताया कि सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं और लैंडिंग के बाद वे सुरक्षित तरीके से विमान से उतर गए। लैंडिंग से पहले पायलट ने टायर फटने का पता लगाया और अधिकारियों को सूचित किया और उन्होंने ऐसी परिस्थितियों में लैंडिंग के लिए नियमों के अनुसार काम किया। मनी लॉन्ड्रिंग केस में ताहिर हुसैन को 4 साल बाद जमानत; दिल्ली दंगों की साजिश के आरोप में हिरासत में रहेंगे कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ताहिर हुसैन को नियमित जमानत दे दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उसे 6 मार्च, 2020 को गिरफ्तार किया था। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उसने आधी सजा काट ली है। ताहिर दिल्ली दंगों की साजिश के आरोप में हिरासत में रहेगा। आरोप है कि ताहिर हुसैन ने सीएए-एनआरसी विरोध और सांप्रदायिक दंगों के लिए फंडिंग की थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) समीर बाजपेयी ने आरोपी और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के वकील की दलीलों पर विचार करने के बाद ताहिर हुसैन को नियमित जमानत दे दी। उसे 50000 के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानती बॉन्ड जमा करने की शर्त पर जमानत दी गई है। मुंबई पुलिस का मकान मालिकों को आदेश- किराएदारों की डीटेल ऑनलाइन दें मुंबई पुलिस ने शनिवार को आदेश जारी किया कि प्रत्येक मकान मालिक या मालिक या किसी भी घर या संपत्ति, होटल, लॉज, गेस्टहाउस, मुसाफिरखाना आदि का व्यवसाय करने वाले व्यक्ति जिन्होंने कोई आवास किराए पर दिया है, उन्हें तुरंत मुंबई पुलिस के नागरिक पोर्टल पर उनकी डीटेल अपलोड करना होगी। यदि किरायेदार विदेशी है तो उसका नाम, पासपोर्ट विवरण आदि देना होगा। ऐसा न करने पर मकान मालिक पर कार्रवाई की जाएगी।