जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण उत्तर भारत के राज्यों में ठंड का असर बरकरार है। नए साल के पहले दिन मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत देश के 16 राज्यों में घना कोहरा भी देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में घने कोहरे के चलते 100 मीटर से ज्यादा दूर देखना मुश्किल हो रहा था। मध्य प्रदेश के भोपाल-उज्जैन समेत कई जिलों में भी विजिबिलिटी 100 मीटर दर्ज की गई। हरियाणा में कोहरे के कारण 30 ट्रेनें प्रभावित हुईं। इसमें 19 ट्रेनें 30 मिनट से 6 घंटे तक देरी से चलीं। 11 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। यहां 13 जिलों कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के 3 शहरों में तापमान 5 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। माउंट आबू में पारा 2.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में पारा और गिर सकता है। जम्मू-कश्मीर में पर्यटन के लिए मशहूर गुलमर्ग में तापमान माइनस 11.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में तापमान माइनस 8.4 डिग्री रहा। हिमाचल प्रदेश में भी 6 दिन तक बर्फबारी का अलर्ट है। कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी की तस्वीरें… 2.11 करोड़ पर्यटक 2024 में जम्मू-कश्मीर पहुंचे
लद्दाख में 2023 में 5.25 लाख पर्यटक पहुंचे थे। 2024 में यह आंकड़ा घटकर 3.75 लाख रह गया। लद्दाख पर्यटन विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में 2023 में 2.10 करोड़ पर्यटक आए थे। 2024 में संख्या बढ़कर 2.11 करोड़ हो चुकी है। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम 2 जनवरी: 3 राज्यों में बर्फबारी, नॉर्थ-ईस्ट में कोहरा 3 जनवरी: तमिलनाडु में बारिश के आसार, 5 राज्यों में शीतलहर राज्यों में मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: नए साल के पहले दिन भोपाल-उज्जैन में घना कोहरा, जनवरी में 22 दिन चलेगी शीतलहर नए साल के पहले दिन भोपाल और उज्जैन में घना कोहरा छाया है। भोपाल में विजिबिलिटी 100 मीटर है। नवंबर-दिसंबर में रिकॉर्ड तोड़ने वाली ठंड जनवरी में भी जमकर असर दिखाएगी। मौसम विभाग की माने तो जनवरी में 20 से 22 दिन तक शीतलहर चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: शीतलहर की चपेट में कई जिले, लगातार गिर रहा है अधिकतम तापमान, 2 जनवरी से बदलेगा मौसम राजस्थान में कोहरे और शीतलहर (कोल्ड-वेव) से कड़ाके की सर्दी है। उत्तरी राजस्थान के गंगानगर, सीकर में दिन का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज हुआ। पूरे दिन घना कोहरा रहने और सर्द हवा चलने से इन शहरों में दिन में भी रात जैसी सर्दी रही। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 13 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिरा, कोहरे से 30 ट्रेनें प्रभावित हरियाणा में नए साल की शुरुआत ठंडे दिन के साथ होगी। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 13 जिलों में कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रोहतक, भिवानी, चरखी-दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 14 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, चंडीगढ़ में तापमान गिरा, नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों ने नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड और कोहरे के साथ की है। मौसम विभाग ने आज (बुधवार) 14 जिलों में कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 47 शहरों में शीतलहर, 5° तक गिरा पारा, 40 जिलों में घना कोहरा, विजिबिलिटी 100 मीटर यूपी में नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड से हो रही है। मंगलवार को पूरे दिन सूरज नहीं निकला। 50 जिलों के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। बुधवार सुबह से गलन बढ़ गई है। 47 जिलों में शीतलहर तो 40 जिलों में घना कोहरा छाया है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: 6 दिन बारिश-बर्फबारी, 3 जिलों में कल शीतलहर का येलो अलर्ट, 5-6 जनवरी को स्नोफॉल हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। नए साल पर आज से अगले 6 दिनों तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 1 से 3 जनवरी तक चंबा, कांगड़ा और लाहौल स्पीति में बर्फबारी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…