पटना के एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर सुरभि राज की हत्या का मंगलवार को खुलासा हो गया है। पुलिस के अनुसार सुरभि के पति राकेश रौशन उर्फ चंदन (34) ने मर्डर की साजिश रची थी। अस्पताल की 30 साल की महिला स्टाफ से राकेश का अफेयर चल रहा था। सुरभि इसका विरोध करती थी। पुलिस ने इस मामले में अब तक पति समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ‘हत्या वाले दिन सुरभि राज अस्पताल पहुंची थीं और महिला स्टाफ और पति के बीच के संबंध की छानबीन कर रही थीं। ये जानकारी राकेश को लगी, इससे नाराज पति ने दोस्तों के साथ मिलकर सुरभि की हत्या कर दी।’ इस मामले में पुलिस ने एशिया अस्पताल की महिला स्टाफ (28), सुरभि राज के पति राकेश रोशन उर्फ चंदन (34), रमेश कुमार उर्फ अतुल कुमार (27), अनिल कुमार (30) ,मसूद आलम (34) शामिल हैं। सभी को कोर्ट में पेश किया। पटना में शनिवार को हॉस्पिटल डायरेक्टर सुरभि राज की उनके चैंबर में हत्या कर दी गई थी। पटना SSP अवकाश कुमार ने बताया कि, हॉस्पिटल की कर्मी अलका और रौशन के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर रौशन का सुरभि के साथ पिछले डेढ़ महीने से विवाद चल रहा था। 3 दिन की जांच के बाद रौशन समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनका नार्को टेस्ट भी कराया जाएगा। इसके लिए कोर्ट से अनुमति मांगी जाएगी। इन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी। साजिश रचने और सबूत मिटाने में रौशन और मसूद का रोल अहम है। SSP ने बताया कि ‘उनके पास पर्याप्त सबूत है। लेकिन साजिश रचने को लेकर कई और सवालों का जवाब जानना है। इसलिए सबसे पहले मसूद का नार्को टेस्ट कराने की अपील कोर्ट से करेंगे। सुरभि की हत्या उस दिन डेढ़ से सवा 2 बजे के बीच हुई थी। हत्या के वक्त पति मौके पर नहीं था, लेकिन देवर समेत बाकी के 4 लोग मौके पर मौजूद थे।’ गिरफ्तार महिला एशिया हॉस्पिटल की HR है। कुछ समय पहले उसका अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था, जिसके बाद रौशन के साथ उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। मर्डर से पहले मारपीट की आशंका अपराधियों ने उन्हें 6 गोलियां मारी थीं। सुरभि राज का चेहरा सूजा हुआ था, आशंका है कि मर्डर से पहले उनके साथ मारपीट भी की गई थी। सुरभि के पिता राजेश सिन्हा ने मर्डर को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पिता ने हॉस्पिटल स्टाफ के शामिल होने का शक जताया था। राकेश रौशन 3 भाई है। पुलिस ने बड़े और छोटे को गिरफ्तार किया है। मंझला भाई मुन्ना प्रॉपर्टी डीलर है। पति राकेश रौशन फोर्थ ग्रेड कर्मचारी से हॉस्पिटल मालिक बना 5 साल पहले तक सुरभि राज का पति राकेश बाईपास के एक हॉस्पिटल में फोर्थ ग्रेड कर्मचारी था। सरकारी मेडिकल स्कीम में सेटिंग करके अस्पताल को करोड़ों रुपए का मुनाफा देने लगा। हॉस्पिटल लॉबी में पकड़ मजबूत होती चली गई। बाद में अपना हॉस्पिटल खोल लिया। राकेश रियल एस्टेट के धंधे में भी शामिल है। ‘दामाद ने कहा- सुरभि बेहोश हो गई है’ सुरभि के पिता राजेश सिन्हा ने बताया, ’11 बजे बच्चे-हस्बैंड के साथ निकली थी। मैं 2 बजे घर से निकला था। 3:19 बजे दामाद का कॉल आया। सुरभि बेहोश हो गई है। मैं दौड़ा आया। हाथ में बैग था। मैं गिर गया और मेरा हाथ भी टूट गया। उस समय गोली का पता नहीं चला था। ‘आधे घंटे बाद बोलते हैं कि सिर से छर्रा निकल रहा है। मुझे पता चला कि 6 गोलियां मारी गई हैं। किसी पर कोई शक नहीं है। मुझे लग रहा कि प्री प्लांड मर्डर है। दामाद से कुछ लोगों का विवाद चल रहा था। यहां के डॉक्टर्स से विवाद था। 2017 में शादी हुई थी।’ ——————————————– इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… सुरभि हत्याकांड: लेडी डॉक्टर के आने-जाने से नाराज थी डायरेक्टर:पति और टोपी वाले व्यक्ति पर पुलिस को शक, अपराधियों ने 6 गोलियां मारी थीं पटना में शनिवार को हुई हॉस्पिटल डायरेक्टर सुरभि राज की हत्या के मामले में पति राकेश रौशन भी शक के घेरे में हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो अस्पताल में एक महिला डॉक्टर का आना-जाना था। इस बात से सुरभि नाराज रहती थी। पुलिस पति-पत्नी के बीच विवाद का एंगल भी देख रही है। पूरी खबर पढ़ें।