2024 का आज आखिरी दिन है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जश्न मनाने लोग पहुंच रहे हैं। कश्मीर-हिमाचल में जहां बर्फबारी देखने लोग पहुंचे तो कन्याकुमारी में साल के आखिरी दिन का सूर्योदय देखने। सबसे ज्यादा भीड़ देश के प्रसिद्ध मंदिरों में नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हनुमान गढ़ी के बाहर एक किमी लंबी लाइन लगी है। काशी विश्वनाथ-बांके बिहारी मंदिरों में भी भीड़ पहुंच गई है। हिमाचल सरकार ने 5 जनवरी तक होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट 24 घंटे खुले रखने का ऐलान किया है। दिल्ली में 20 हजार जवान तैनात किए जाएंगे। बेंगलुरु पुलिस ने फेस मास्क लगाने, सीटी बजाने पर बैन लगा दिया है। मंदिरों में आखिरी दिन भीड़… मध्य प्रदेश : नए साल पर 40 मिनट में होंगे महाकाल के दर्शन 1 जनवरी को देशभर से भक्त उज्जैन आकर भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। एडवांस में होटल बुकिंग शुरू हो चुकी है। मंदिर समिति ने भस्म आरती की बुकिंग पर रोक लगा दी है। श्रद्धालुओं को 40 मिनट में महाकाल के दर्शन कराने का प्लान बनाया है। भस्म आरती में सुबह 3 बजे शामिल हो सकेंगे। इसके बाद दर्शन का सिलसिला देर रात 10.45 बजे तक चलेगा। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान: रातभर खुला रहेगा खाटू श्याम मंदिर सीकर के खाटूश्याम मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है। आज और कल यहां लाखों की संख्या में लोग दर्शन करने के लिए आएंगे। VIP दर्शन बंद हैं, लेकिन बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर को रातभर खुला रखा जाएगा। दर्शन के लिए सभी 14 लाइन खोली जा चुकी हैं। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: हनुमानगढ़ी में 1km लंबी लाइन, काशी पहुंचे 5 लाख भक्त यूपी के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। नए साल पर काशी में 5 लाख श्रद्धालु-पर्यटक पहुंचे हैं। बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए आधी रात से लाइन लगी है। अयोध्या में हनुमानगढ़ी में 1 किलोमीटर तक लाइन लगी है। 3-4 घंटे लाइन में लगने के बाद श्रद्धालु दर्शन कर पा रहे हैं। मथुरा के बांके बिहारी में दो दिनों में 5 लाख लोग दर्शन कर चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश : होटल 24 घंटे खुलेंगे, 400 से ज्यादा जवान तैनात हिमाचल सरकार ने 5 जनवरी तक होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट 24 घंटे खुले रखने का ऐलान किया है। अलग अलग पर्यटन स्थलों पर नए साल के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शिमला में 400 जवान कार्ट रोड पर ट्रैफिक, रिज और माल रोड और कुफरी में तैनात किए गए है। इसी तरह 300 से ज्यादा जवान मनाली व आसपास के पर्यटन स्थलों पर भी तैनात किए गए है। पढ़ें पूरी खबर… महाराष्ट्र : गेटवे ऑफ इंडिया पर पटाखे बैन मुंबई पुलिस ने शोर और आग के खतरों को रोकने के लिए नए साल 2025 के जश्न के लिए गेटवे ऑफ इंडिया और मरीन ड्राइव पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम और आतिशबाजी पर बैन लगा दिया है। विशेष टीमों समेत 15,000 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से जिम्मेदारी से जश्न मनाने और नियमों का पालन करने की अपील की है। तस्वीरों में देखिए कैसा बीत रहा साल का आखिरी दिन… नए साल पर 809 करोड़ होगी दुनिया की आबादी नए साल के दिन दुनिया की आबाद 809 करोड़ हो जाएगी। साल 2024 में जनसंख्या में 7.1 करोड़ (0.9%) से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। 2023 में दुनिया की जनसंख्या में 7.5 करोड़ लोगों की बढोतरी हुई थी। —————————————– नए साल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… भारत में न्यूजीलैंड से 7 घंटे बाद आएगा 2025, अमेरिका पहुंचने में 19 घंटे लगेंगे 31 दिसंबर को जैसे ही रात के 12 बजेंगे, दुनियाभर में नए साल का जश्न शुरू हो जाएगा। पर क्या आप जानते हैं, न्यूजीलैंड में भारत से साढ़े 7 घंटे पहले ही नया साल आएगा, जबकि अमेरिका में साढ़े 9 घंटे बाद। इस तरह पूरी दुनिया में नया साल आने की जर्नी 19 घंटों तक जारी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर…