हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्ष 2025-26 के लिए 2 लाख 5 हजार करोड़ का बजट पेश किया है। यह पिछले बार के मुकाबले करीब साढ़े 16 हजार करोड़ ज्यादा है। इसी के साथ CM ने अपने मंत्रियों के विभागों का बजट भी बढ़ा दिया है। वर्तमान सरकार में CM सैनी के पास ही सबसे ज्यादा मंत्रालय हैं, इसलिए उन्होंने सबसे ज्यादा 85,039 करोड़ का बजट अपने पास ही रखा है। इसके बाद महिपाल ढांडा के शिक्षा मंत्रालय पर 22,296.82 और आरती राव के स्वास्थ्य मंत्रालय पर 10,159.54 करोड़ की धनवर्षा की है। वहीं, सैनी सरकार में अकसर नाराज रहने वाले मंत्री अनिल विज को भी 9,864.84 करोड़ रुपए देकर खुश किया गया है। उनके मंत्रालय कम किए गए हैं, उस हिसाब से यह बजट पहले से ज्यादा है। सबसे कम बजट मंत्री अरविंद शर्मा को दिया गया है। उन्हें 262.31 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है। अब ग्राफिक्स में देखिए किस मंत्री को कितना बजट मिला… महिला मंत्रियों को 17,556.36 करोड़ दिए
हरियाणा में इस समय 2 महिला मंत्री हैं। इन्हें CM सैनी ने 17,556.36 करोड़ रुपए का बजट दिया है। इनमें से स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को 10,159.54 करोड़ रुपए दिए गए हैं, जो पिछली बार से 8.17% ज्यादा है। वहीं, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी को 7,396.82 करोड़ रुपए दिए गए हैं। श्रुति चौधरी के पास 2 विभाग हैं। इनके महिला एवं बाल विभाग को 1371.10 करोड़ रुपए दिए गए हैं, जो पिछली बार के 1008.44 करोड़ रुपए से करीब 36% ज्यादा हैं। वहीं, उनके सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग को 6024.72 करोड़ रुपए सरकार ने दिए हैं, जिसमें पिछली बार के 5443.38 करोड़ रुपए से 10.7% की वृद्धि की गई है। डॉ. अरविंद शर्मा को सबसे कम बजट
CM सैनी ने विरासत और पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा को इस बार सबसे कम बजट दिया है। उन्हें इस बार 262.31 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। यह पिछली बार के 242.43 करोड़ से 19.88 करोड़ रुपए ज्यादा हैं। चूंकि, पिछली बार पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बजट पेश किया था तब उन्होंने इस विभाग को 242.43 करोड़ रुपए दिए थे। यह 2023-24 के बजट की तुलना में 46.59% ज्यादा थे। 2023 के बजट में इस विभाग की राशि 165.37 करोड़ रुपए थी। —————— बजट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… सैनी सरकार के पहले बजट का एनालिसिस:मैसेज देने की राजनीति लेकिन लोकलुभावन घोषणाओं से परहेज,10 सवालों में बजट के मायने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पहला बजट कैसा होगा? जैसा माना जा रहा था, लगभग वैसा ही रहा। महिलाओं को 2100 रुपए प्रतिमाह देने वाली लाडो लक्ष्मी योजना के अलावा न कोई बड़ा ऐलान, न कोई नई स्कीम। लाडो लक्ष्मी योजना की लाभार्थी महिलाएं भी कौन होंगी? इसका क्राइटेरिया अभी तय होना है। पूरी खबर पढ़ें… एक रुपए में 31 पैसे वेतन-ब्याज-पेंशन पर खर्च, GST के बाद शराब और डीजल-पेट्रोल से सबसे ज्यादा कमाई; जानिए, अपने पैसे का हिसाब हरियाणा सरकार के बजट के आंकड़ों ने अगर आपका दिमाग चकरा दिया है और ये आंकड़े आपकी समझ से बाहर हैं तो हम आपको इन्हें आसान भाषा में समझा देते हैं। सरकार कमाई कैसे करती है, खर्च कैसे करती है, बजट कैसे बनाती है, आपके लिए बजट में क्या है और पैसा जाता कहां है…इसमें ये सब आप आसानी से समझ जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बतौर वित्त मंत्री सोमवार को विधानसभा में बजट पेश किया। इसमें सबसे ज्यादा घोषणाएं गुरुग्राम के लिए की गईं। जबकि हिसार दूसरे नंबर पर रहा। (पढ़ें पूरी खबर)