देशभर में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच होली मनाई गई और रमजान के दूसरे जुमे की नमाज भी पढ़ी गई। 64 साल बाद ऐसा हुआ। ऐसे में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार समेत वे राज्य जहां सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का डर था। वहां पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई। कहीं से भी किसी भी तरह की अप्रिय घटना की खबर नहीं आई। ड्रोन से संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी गई। यूपी में मस्जिदों, मदरसों और मजारों को त्रिपाल और पॉलिथीन से ढंका गया। साथ ही जुमे की नमाज का वक्त भी एक घंटा बढ़ाकर दोपहर 2.30 बजे किया गया था। रैपिड एक्शन फोर्स, स्टेट पुलिस सहित अन्य सिक्योरिटी टीमें तैनात रहीं। इसके अलावा मुंबई, अहमदाबाद, दिल्ली, चेन्नई और दूसरी जगहों पर भी सिक्योरिटी पर विशेष ध्यान दिया गया। दिल्ली में 25 हजार जवानों को तैनात किया गया था। उत्तर प्रदेश: ‘संभला’ रहा संभल, अयोध्या में 4 दोस्तों की मौत होली के चलते यूपी के 18 जिलों में जुमे की नमाज का वक्त बदलकर दोपहर 2:30 बजे किया गया था। 7 जिलों में मस्जिदों, मदरसों और मजारों को तिरपाल और पन्नी से ढंका था। इसमें सबसे ज्यादा 109 मस्जिदें बरेली की थीं, लेकिन पूरे प्रदेश में सब कुछ शांति से संपन्न हुआ। हालांकि शाहजहांपुर और उन्नाव में छिटपुट हंगामा नजर आया, जिसे तुरंत कंट्रोल किया। अयोध्या में होली खेलकर आ रहे 4 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हुई। मध्य प्रदेश: नमाज के बाद मुस्लिमों ने भी खेली होली मध्यप्रदेश में भी होली खेली गई। संवेदनशील इलाकों में बेहद सख्त इंतजाम किए गए थे। इंदौर में जुमे की नमाज का समय बदल दिया गया है। शहर में मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस अधिकारियों को गुलाब दिए। नमाज के बाद होली खेली। ऐसा ही हाल भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में रहा। विदिशा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर होली के जुलूस पर फूलों की बारिश की। राजस्थान: पुष्कर में भांग पीने से 40 लोग अस्पताल में भर्ती राजस्थान में होली और जुमा शांति से मनाया गया। पुष्कर, जयपुर, उदयपुर में विदेशी टूरिस्टों ने भी होली खेली। पुष्कर में इंटरनेशनल होली फेस्टिवल मनाया गया। यहां भांग के सेवन से 40 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स के कोच राहुल द्रविड़ ने गुलाबी साफा पहनकर राजस्थानी अंदाज में होली खेली। अजमेर में टमाटर से होली खेली गई। टोंक में महिलाओं ने पुरुषों पर कोड़े बरसाए। डूंगरपुर में लोगों ने दहकते अंगारों पर चलकर होली मनाई गई। अब देखें देशभर से होली की 5 तस्वीरें… होली से जुड़ी दिनभर की अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…