मौसम विभाग ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान सहित 9 राज्यों में बारिश और तूफान (तेज हवा और बिजली) का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार रात को भी राजस्थान के कुछ जिलों में तेज बारिश हुई। इस दौरान तेज हवा भी चली। नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और आंध्र प्रदेश में तेज गर्मी का अलर्ट है। राज्यों के मौसम की तस्वीरें… 6 राज्यों में आंधी चलने की आशंका राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान में आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट: जयपुर, जोधपुर सहित 14 जिलों का मौसम बदलेगा तेज गर्मी और हीट वेव से राजस्थान के लोगों को गुरुवार से राहत मिलने लगेगी। कई शहरों में 16 मार्च तक बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 14 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इससे कई शहरों का तापमान गिरेगा। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश के 5 बड़े शहरों में उज्जैन सबसे गर्म: भोपाल, इंदौर-जबलपुर में पारा 37° मध्य प्रदेश के 5 बड़े शहरों में उज्जैन सबसे गर्म है। यहां दिन का तापमान 38 डिग्री पहुंच गया है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 37 डिग्री के पार है। वहीं, खजुराहो, नर्मदापुरम, रतलाम-मंडला में भी गर्मी का असर बढ़ा है। ऐसा ही मौसम गुरुवार को भी बना रहेगा। होली के बाद गर्मी और असर दिखाने लगेगी। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा में कल से बारिश के आसार: आज रात से बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ 3 दिन एक्टिव रहेगा हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ आज गुरुवार रात से एक्टिव हो जाएगा। 14 मार्च से 16 मार्च तक हरियाणा के अधिकांश इलाकों में बूंदाबांदी व हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 16 मार्च के बाद तेज हवाएं और राजस्थान के साथ लगते हरियाणा के जिलों में आंधी का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब: पश्चिमी विक्षोभ से 10 जिलों में यलो अलर्ट, बारिश की संभावनाएं बनीं; तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक होली के दिन पंजाब में बारिश के आसार बन रहे हैं। 10 जिलों में मौसम विभाग की तरफ यलो अलर्ट जारी कर दिया है। 9 मार्च से एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि बीते दिनों खिली धूप के बाद तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। 24 घंटों में तापमान में अधिक बदलाव ना होने के बाद भी तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक देखने को मिल रहा है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल: बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, अगले 72 घंटे एक्टिव रहेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस; मैदानी इलाकों में आंधी-तूफान की चेतावनी हिमाचल प्रदेश में अगले 72 घंटे तक बारिश व बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बीती रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस ज्यादा एक्टिव हो गया है। इससे अधिक ऊंचे क्षेत्रों में 16 मार्च तक बर्फबारी, मैदानी व निचले इलाकों में बारिश होगी। पढ़ें पूरी खबर…