हिमाचल प्रदेश के चंबा, कुल्लू और किन्नौर जिलों में मौसम विभाग ने आज भी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लाहौल-स्पीति जिले का केलांग -10.2 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। पिछले दिनों बर्फबारी और बारिश की वजह से हुई लैंडस्लाइड और बाढ़ से राज्य में सैकड़ों सड़कें अभी भी बंद हैं। हिमाचल बोर्ड की परीक्षाएं शनिवार तक स्थगित कर दी गई हैं। इसके अलावा कश्मीर के अधिकतर इलाकों में कल बारिश और बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक हालिया बारिश की वजह से बारिश की कमी 80 प्रतिशत से घटकर 40 प्रतिशत रह गई है। राजस्थान में आज से फिर सर्दी बढ़ने की संभावना है। बीकानेर, जयपुर संभाग के जिलों में रात का तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मध्य प्रदेश में इंदौर-जबलपुर संभाग के शहरों में पारा 35 डिग्री के पार चल रहा है। भोपाल-उज्जैन में भी टेंपरेचर बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से पारे में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। राज्यों के मौसम की तस्वीरें… राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश में मार्च में गर्मी का असर तेज, तापमान 35° पार: इंदौर-जबलपुर संभाग में गर्मी ज्यादा मध्य प्रदेश में मार्च में गर्मी का असर तेज हो गया है। इंदौर-जबलपुर संभाग के शहरों में पारा 35 डिग्री के पार चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से पारे में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान में आज से फिर सर्दी बढ़ने का अलर्ट, 2-4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान राजस्थान में आज से फिर सर्दी बढ़ने की संभावना है। उत्तरी भारत से चलने वाली ठंडी हवा का दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत राजस्थान के कई हिस्सों में असर रहेगा। इससे राजस्थान के बीकानेर, जयपुर संभाग के जिलों में रात के तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़ में मार्च में तेज गर्मी, पारा 37 डिग्री पार: 48 घंटे ऐसा ही मौसम; 6 मार्च से राहत के आसार छत्तीसगढ़ में अब सूरज तपने लगा है। 4 जिलों रायपुर, जगदलपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में दिन का पारा 36 डिग्री के पार पहुंच गया है। सोमवार को 37.5 डिग्री के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म रहा। अगले 48 घंटों में दिन और रात के तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब में आज बारिश की संभावनाएं नहीं: तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा पंजाब में आज बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया। ना ही कहीं बारिश की संभावना बन रही है। वहीं, बीते 24 घंटों में छुटपुट इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि अधिकतर जिलों में बादल छाए रहे। जिसके बाद तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। पढ़ें पूरी खबर…