PM मोदी ने सोमवार को बिहार के भागलपुर में कहा- ये जो जंगलराज वाले हैं, इनको हमारी धरोहर, आस्था से नफरत है। वे महाकुंभ को गाली दे रहे हैं। राम मंदिर से चिढ़ने वाले लोग महाकुंभ को भी कोसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। जनता इन्हें माफ नहीं करेगी। पीएम ने कहा कि जिन्होंने पशुओं का चारा खाया वे हालात को बदल नहीं सकते। भाषण की शुरुआत PM ने अंगिका (बिहार की बोली) में लोगों को प्रणाम किया। नीतीश कुमार को लाडला मुख्यमंत्री बताया। मोदी ने अपने भाषण में 6 बार जंगलराज और 3 बार कांग्रेस का जिक्र कर घेरा। कहा- पहले छोटे किसानों का हक बिचौलिये हड़प लेते थे, लेकिन ये मोदी है, नीतीश जी हैं, जो किसानों का हक किसी को नहीं खाने देंगे। पीएम ने बिहार के लिए 24 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट लॉन्च किए। साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की और DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए करीब 9.8 करोड़ किसानों के खातों में 22 हजार करोड़ रुपए भेजे। मोदी के स्पीच की बड़ी बातें नीतीश ने कहा- मोदी के साथ ही रहेंगे, अब इधर-उधर नहीं होंगे सीएम नीतीश कुमार ने कहा, ‘हम 24 नवंबर 2005 में पहली बार बिहार में सरकार में आए थे। उस समय शाम के बाद कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। बुरा हाल था। समाज में बहुत विवाद था। अब किसी प्रकार का डर नहीं है। राज्य में प्रेम भाईचारा शांति का माहौल है। सभी क्षेत्रों में काम हो रहा है।’ ‘अब इधर-उधर नहीं होंगे। पूरे देश में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास हो रहा है। हम भी अब उन्हीं के साथ हैं और रहेंगे। सब लोग पीएम मोदी के पक्ष में है। इसलिए देश के साथ-साथ बिहार भी आगे बढ़ेगा। 2005 के पहले ये लोग मुस्लिमों का वोट ले लेते थे, लेकिन उनका विकास नहीं होता था। हिंदू- मुस्लिम झगड़े होते थे। अब कहीं हिंदू मुस्लिम झगड़े नहीं होते हैं। हमने सभी जाति के लिए काम किया है। इससे पहले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘मैंने किसी नेता के स्वागत में इतनी भीड़ नहीं देखी। जनता का समुद्र है। नरमुंड ही नरमुंड दिखाई दे रहे हैं।’ ये खबर भी पढ़िए… भागलपुर दंगाः खेतों में लाशें गाड़कर बो दी थी फूलगोभी:आज सिल्क नगरी आ रहे PM, हिंदू-मुस्लिम राजनीति के लिए सबसे मुफीद जगह —————————————- अब PM मोदी से जुड़ी हर एक अपडेट जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…