मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 25 से 28 फरवरी के बीच भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। हिमाचल प्रदेश के 4 जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में 26 और 27 फरवरी को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों में भी देखने को मिलेगा। इसके चलते पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 1 मार्च तक बारिश हो सकती है। हालांकि अधिकांश राज्यों में इस हफ्ते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में तापमान 6.1 डिग्री पहुंच गया। प्रदेश में हल्की सर्दी का दौर फिर आ गया है। दिन में ठंडी हवा चल रही है तो रातें सर्द हैं। रविवार की रात प्रदेश के 3 शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। प्रदेश के पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, सागर, शहडोल-रीवा के साथ भोपाल संभाग में भी पारा लुढ़का है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इस दौरान दिन-रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी यानी 24-25 फरवरी को भी हल्की सर्दी का एहसास होगा। राज्यों के मौसम की 4 तस्वीरें… राज्यों में मौसम का हाल… पचमढ़ी में तापमान 6.1°, 3 शहरों में 10 से नीचे: मध्यप्रदेश में हल्की सर्दी का दौर लौटा, बारिश होने के आसार नहीं मध्यप्रदेश में हल्की सर्दी का दौर फिर आ गया है। दिन में ठंडी हवा चल रही है तो रातें सर्द हैं। शनिवार-रविवार की रात प्रदेश के 3 शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। पचमढ़ी में तापमान 6.1 डिग्री पहुंच गया। प्रदेश के पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, सागर, शहडोल-रीवा के साथ भोपाल संभाग में भी पारा लुढ़का है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान में फिर बारिश की संभावना: कल 8 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज; आज से बढ़ने लगेगा तापमान राजस्थान में सुबह-शाम की अब भी सर्दी का जोर है। सीकर, पिलानी समेत 8 शहरों में कल न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। अगले 48 घंटे के दौरान अधिकांश शहरों में दिन के अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है, जिसके कारण में एक बार फिर गर्मी महसूस होने लगेगी। पूरी खबर पढ़ें… गया, पूर्णिया समेत 14 जिलों में बारिश का अलर्ट: कई जगहों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है, कल से फिर बढ़ेगी गर्मी बिहार में पिछले एक सप्ताह से दिन में चिलचिलाती धूप निकल रही है, जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। लोग दिन में गर्मी और रात होते हल्की ठंड महसूस कर रहे है। हालांकि, आज यानी शनिवार को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 14 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब में 2 दिन बारिश की संभावना:तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी की उम्मीद, बठिंडा में अधिकतम 26.2°C, आज रात से बदलेगा मौसम पंजाब के तापमान में आज ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन, आने वाले दिनों में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। यह बदलाव न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में देखने को मिलेगा। पिछले 24 घंटों में पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, यह राज्य में सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल में 3 दिन बारिश-बर्फबारी: 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी, चलेंगी आंधी, मैदानी इलाकों में शीतलहर की चेतावनी हिमाचल प्रदेश में आज रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD ) एक्टिव हो रहा है। इसका असर अगले तीन दिन तक नजर आएगा। पहाड़ों पर इससे अगले 72 घंटे तक अच्छी बारिश और बर्फबारी के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी और फरवरी माह में अब तक जितने भी WD सक्रिय हुए है, उनमें से ज्यादातर तेजी से प्रदेश में एंटर हुए और कम बारिश के बाद कमजोर पड़े। पूरी खबर पढ़ें… अगले 5 दिन मौसम ड्राई, चढ़ेगा पारा: प्रदेश के सभी जिलों में बढ़ेगी गर्मी, रायपुर में 2 डिग्री बढ़ा तापमान; राजनांदगांव सबसे गर्म छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन मौसम ड्राई (शुष्क) रहेगा। मौसम साफ रहने के कारण दिन का पारा चढ़ेगा, जिससे गर्मी बढ़ेगी। पिछले दिनों रायपुर समेत प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में आई नमी के कारण तापमान में गिरावट आई थी। रविवार से रायपुर संभाग में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। पूरी खबर पढ़े…