कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को गुरुवार शाम सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। डॉक्टरों के मुताबिक सोनिया गांधी पूरी तरह स्वस्थ है, उन्हें रूटीन चेकअप के लिए भर्ती कराया गया था। जिसे शुक्रवार सुबह हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इससे पहले सितंबर, 2023 में हल्के बुखार के बाद उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था। आज की अन्य बड़ी खबरें… गुजरात के कच्छ में बस और ट्रेलर की टक्कर, सात लोगों की मौत 14 घायल गुजरात के कच्छ में बस और ट्रेलर की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए। हादसा भुज मुंद्रा रोड पर केरा गांव के पास हुआ। प्राइवेट ट्रैवल्स की मिनी लग्जरी बस ट्रेलर से जा भिड़ी। बस में 40 लोग सवार थे। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। आज की अन्य बड़ी खबरें… तेलंगाना के वानापर्थी जिले में रहस्यमयी बीमारी से 2500 मुर्गियों की मौत, सैंपल जांच के लिए लैब भेजे तेलंगाना के वानापर्थी जिले के मदनापुरम मंडल के कोन्नूर गांव में एक रहस्यमयी बीमारी के कारण पोल्ट्री फार्म में 2500 मुर्गियों की मौत हो गई। जिला पशु चिकित्सा और पशुपालन अधिकारी के. वेंकटेश्वर के अनुसार, यह मौतें सिर्फ तीन दिनों के अंदर हुई है। उन्होंने बताया, 16 फरवरी को 117, 17 फरवरी को 300, और 18 फरवरी को बाकी सभी मुर्गियों की मौत हुई है। इसकी जानकारी हमें 19 फरवरी को मिली, जिसके बाद जांच की सैंपल लैब में भेजा है। इन सभी मुर्गियों की मौतें प्रीमियम फार्म में हुई है। जहां 5500 मुर्गियों की क्षमता वाला एक इंटीग्रेटेड पोल्ट्री सिस्टम है। डिप्टी CM एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी, बुलढाणा से दो आरोपी गिरफ्तार मुंबई पुलिस ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी बुलढाणा के देउलगांव इलाके के निवासी हैं। आरोपियों की पहचान मंगेश वायल (35) और अभय शिंगणे (22) के रूप में हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि 20 फरवरी को मुंबई के गोरेगांव और जे.जे.मार्ग पुलिस थानों में उपमुख्यमंत्री की कार को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला था। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। आंध्र प्रदेश में बिना बताए छुट्टी पर गए मेडिकल कॉलेज के 55 डॉक्टर बर्खास्त आंध्र प्रदेश सरकार ने बिना बताए छुट्टी पर गए 55 डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया है। ये सभी पिछले एक साल से ड्यूटी से गायब थे। शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने पहले 78 प्रोफेसरों और एसोसिएट प्रोफेसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उनमें से केवल 23 ने नोटिस का जवाब दिया। बाकी बचे हुए 55 डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दिल्ली हाईकोर्ट में दो नए जज लेंगे शपथ, जजों की कुल संख्या 41 हुई चीफ जस्टिस डी. के. उपाध्याय ने हाईकोर्ट परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जस्टिस रेनू भटनागर और जस्टिस रजनीश कुमार गुप्ता को पद की शपथ दिलाई। ये दोनों जस्टिस इससे पहले जिला न्यायपालिका में सेवा कार्यरत थे। चीफ जस्टिस ने दोनों नए जजों शपथ दिलाने के बाद बोले- बधाई हो हाईकोर्ट में आपका स्वागत है। केंद्र सरकार ने 19 फरवरी को इन दोनों नियुक्तियों की अधिसूचना जारी की थी। दिल्ली हाईकोर्ट में जजों के लिए कुल पद 60 हैं। दो नई नियुक्तियों के साथ, अब संख्या बढ़कर 41 हो गई है। ओडिशा में छात्रों को लेकर जा रहा वाहन नहर में गिरा, एक की मौत, 11 घायल ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे छात्रों की गाड़ी शुक्रवार को नहर में गिर गई। इसमें 11 छात्र घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ जब वाहन ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सभी छात्र बाघमारी क्षेत्र के विवेकानंद हाई स्कूल के थे और परीक्षा देने के लिए खमारा साहि स्थित नागा नारायण हाई स्कूल जा रहे थे। हरियाणा के गुरुग्राम में इंटरनेशनल ड्रग LSD बरामद, 27 ग्राम की कीमत 40 हजार गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय ड्रग LSD (लिसर्जिक एसिड डाइएथाइलैमाइड) का मामला सामने आया है। एंटी नारकोटिक्स सेल ने कोलकाता निवासी शाहबाज नामक युवक को गिरफ्तार किया है। वह दिल्ली के साकेत में पीजी में रहता है और टोर ब्राउजर (डार्क ब्राउजर) का इस्तेमाल कर क्रिप्टोकरेंसी के जरिए विदेश से ऑनलाइन ऑर्डर कर ड्रग गुरुग्राम लाया था। पुलिस ने शाहबाज से बच्चों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले छोटे-छोटे टैटू बरामद किए। इस तरह के टैटू बच्चों की टॉफी और अन्य खाने-पीने की चीजों में पाए जाते हैं, जिन्हें बच्चे अपने शरीर पर चिपकाकर खेलते हैं। जब इन टैटू का वजन किया गया तो इनका वजन 27 ग्राम पाया गया। भारत में इस ड्रग की बिक्री कीमत 30 से 40 हजार रुपये है। पढ़ें पूरी खबर… मुख्य आर्थिक सलाहकार का कार्यकाल 2 साल बढ़ा, मार्च 2027 तक पद पर रहेंगे केंद्र सरकार ने मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी अनंत नागेश्वरन का कार्यकाल दो साल बढ़ा दिया। अब वे मार्च, 2027 तक पद पर रह सकेंगे। नागेश्वरन ने 28 जनवरी 2022 को CEA का पदभार संभाला था। इसके अलावा नीति आयोग के CEO बीवीआर सुब्रह्मण्यम का कार्यकाल भी एक साल के लिए बढ़ाया गया है। मुंबई के गोरेगांव में झुग्गी बस्ती में भीषण आग, करीब 200 झोपड़ियां जलीं; कोई हताहत नहीं मुंबई में गोरेगांव की झुग्गियों में गुरुवार को भीषण आग लग गई। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बताया कि शाम करीब 7:30 बजे गोरेगांव में 150-200 झुग्गियां आग की चपेट में आ गईं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इससे पहले 15 फरवरी को मुंबई के फोर्ट इलाके के फ्रीमेसन हॉल में आग लगी थी। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां तैनात की गई थीं।