दिल्ली की नई सीएम बनीं रेखा गुप्ता का हरियाणा के जींद के अलावा चरखी दादरी से भी कनेक्शन है। वह इसी जिले के बौंद गांव की बहू हैं। जैसे ही यहां के लोगों को पता लगा कि उनके गांव की बहू राजधानी की मुखिया बन गई है वैसे ही यहां पर भी जश्न शुरू हो गया। गांव में मिठाइयां बांटी गईं। बौंद गांव के ग्रामीण बताते हैं कि रेखा गुप्ता के पति के परदादा सहित अन्य परिजन कारोबार के लिए दिल्ली शिफ्ट हो गए थे। उनका पैतृक मकान खंडहर बन चुका है। रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता का स्पेयर पार्ट्स का बिजनेस हैं। ग्रामीणों के मुताबिक वह रेखा गुप्ता से दिल्ली में मुलाकात करने जाएंगे। गांव में कार्यक्रम करके बहू को सम्मानित करेंगे। रेखा गुप्ता (50 साल) ने गुरुवार (20 फरवरी) को रामलीला मैदान में दिल्ली CM पद की शपथ ली। वे दिल्ली की 9वीं और चौथी महिला सीएम बन गई हैं। रेखा से पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी मुख्यमंत्री रहीं। कारोबार सही चला तो दिल्ली में ही बस गए
रेखा के पति मनीष गुप्ता के एक करीबी की माने तो उनके दादा साधुराम बौंद से बिजनेस के लिए लगभग 50 साल पहले दिल्ली आए थे, यहां पर उनका कारोबार सही चला और फिर तभी से पूरा परिवार दिल्ली में रह रहा है। पहले वे लोग दिल्ली के खारी बावली क्षेत्र में रह रहे थे। लेकिन अब करीब 30 सालों से शालीमार बाग के एपी ब्लॉक में रहते हैं। साल 1998 में रेखा और मनीष की शादी दिल्ली में हुई थी। हालांकि बौंद में आज भी उनके परिवार के दूसरे लोग रह रहे हैं। रेखा गुप्ता की बेटी का नाम हर्षिता और बेटे का नाम निकुंज है। हर्षिता पिता की तरह बिजनेस में सक्रिय हैं। वहीं बेटा दिल्ली में ही है। देवर बोला- 35 साल पहले आया था परिवार
रिश्ते में रेखा गुप्ता के देवर लगने वाले हंसराज गुप्ता ने बताया उन्हें काफी खुशी है कि उनकी भाभी दिल्ली की सीएम बनी हैं। यह उनके परिवार व क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि करीब 35 पहले रेखा गुप्ता के परिवार के लोग गांव आए थे। नंदगढ़ गांव में रेखा गुप्ता का जन्म, बाद में परिवार दिल्ली शिफ्ट हुआ
रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को हरियाणा में जींद जिला के जुलाना में स्थित नंदगढ़ गांव हुआ था। उनके पिता जयभगवान बैंक ऑफ इंडिया में काम करते थे। साल 1972-73 में वह मैनेजर बने तो उनका ट्रांसफर दिल्ली हो गया। इसके बाद उनका परिवार दिल्ली आ गया। इस वजह से रेखा की स्कूल की पढ़ाई से लेकर कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली में हुई। उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई के बाद कुछ समय तक वकालत भी की। सुमन ने कहा- रेखा के बचपन के 2 साल गांव में बीते
गांव में जो घर रेखा के परिवार का था, अब उसमें दूसरा परिवार रहता है। उस परिवार की सदस्य सुमन ने कहा- रेखा गुप्ता के बचपन के 2 साल नंदगढ़ गांव में बीते हैं। जब उनके परिजन गांव छोड़कर गए तो गांव वाले घर को बेचकर गए थे। मौजूदा समय में इस घर में रह रहे परिवार से मिलने भी रेखा गुप्ता के परिजन आते रहते हैं। सुमन ने बताया लगभग हर साल रेखा गुप्ता के माता-पिता यहां आते हैं। उनके यहां जब कोई प्रोग्राम होता है तो उन्हें भी बुलाया जाता है। महिला बोली- रेखा को गोद में खिलाया है
जुलाना में पैतृक घर के पड़ोस में रहने वाली बुजुर्ग महिला कमला ने बताया कि उसे रेखा का पूरा परिवार जानता है। रेखा को गोद में भी खिलाया है। रेखा गुप्ता के दादा का पूरा जीवन गांव में बीता और उसकी दादी भी अंतिम समय तक गांव में ही रही। गांव में उनका अच्छा व्यवहार था। रेखा के दादा ने गांव में मंदिर और कुएं और शिव मंदिर बनवाया हुआ है। RSS से जुड़ीं, 2 बार विधायक चुनाव हारीं
छात्र जीवन से ही रेखा राजनीति में सक्रिय हो गई थीं। वह कॉलेज टाइम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी हैं। रेखा के पति मनीष स्पेयर पार्ट का बिजनेस करते हैं। रेखा ने इससे पहले भी दो बार विधानसभा चुनाव लड़ा। पहली बार वे 11 हजार वोटों से हारीं तो पिछली बार AAP की वंदना से 4500 वोटों से हार गईं थीं। इस बार वंदना को उन्होंने बड़े वोटों के अंतर से हराकर इतिहास रच दिया। इस बार शालीमार बाग सीट से AAP की वंदना को 38605 वोट मिले तो रेखा गुप्ता को 68200 वोट मिले। 50 साल की रेखा गुप्ता जिंदल दिल्ली की नौवीं CM बन गई हैं। ——————— ये खबरें भी पढ़ें… दिल्ली CM रेखा ने कहा था- मैं हरियाणा की बेटी:यह सुन सीएम सैनी ने सिर पर हाथ रखा दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं जींद की रेखा गुप्ता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह खुद को हरियाणा की बेटी बता रही हैं। दरअसल, चुनाव के दौरान हरियाणा के CM नायब सैनी उनके लिए प्रचार करने शालीमार बाग पहुंचे थे। जब सीएम संबोधित कर रहे थे तो उन्होंने खुद को मिली फूलों की माला रेखा गुप्ता को दे दी। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा ने दिल्ली को दिए 3 CM, केजरीवाल का हिसार तो रेखा का जींद से नाता, कुर्सी की खींचतान में सुषमा को सौंपी थी कमान ‘देसां म्ह देस हरियाणा, जित दूध-दही का खाणा’ कहावत वाले इस छोटे से स्टेट ने नई दिल्ली को तीसरा सीएम दे दिया है। देश की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का परिवार हरियाणा में जींद जिले से संबंध रखता है। इससे पहले सुषमा स्वराज और अरविंद केजरीवाल का नाता भी हरियाणा से रहा है। पूरी खबर पढ़ें…