पत्रकारिता कोई शौक नहीं, एक जिम्मेदारी है!

0
Alertindianews.in पर ताजातरीन खबरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

अगर मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई और पत्रकारिता का प्रशिक्षण लेकर कोई व्यक्ति इस क्षेत्र में आता है, तो यह अच्छी बात है। लेकिन बिना किसी प्रशिक्षण, अनुभव और पत्रकारिता की बुनियादी समझ के सिर्फ माइक और कुछ लोगों को लेकर फील्ड में उतर जाना भी पत्रकारिता नहीं है।

अगर बिना मेडिकल डिग्री और योग्यता के कोई व्यक्ति क्लीनिक खोलकर मरीजों का इलाज करने लगे, तो उसे झोलाछाप डॉक्टर कहा जाता है। फिर पत्रकारिता में भी बिना जानकारी, प्रशिक्षण और पेशेवर समझ के खुद को पत्रकार बताकर घूमने वालों पर सवाल क्यों नहीं उठने चाहिए?

माइक पकड़ लेना पत्रकारिता नहीं और कैमरे के सामने खड़ा हो जाना पत्रकार बनना नहीं है।

पत्रकारिता के लिए शिक्षा, प्रशिक्षण, निष्पक्षता, भाषा की समझ, तथ्यों की जांच और सामाजिक जिम्मेदारी जरूरी है।

मुद्दा किसी की रोजी-रोटी या पत्रकारिता करने के अधिकार का नहीं, बल्कि पत्रकारिता की गरिमा, विश्वसनीयता और जवाबदेही का है।


Alertindianews.in पर ताजातरीन खबरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *