कठुआ जिला में हाई-फाई रेस्टोरेंट की आड़ में सट्टा-जुए का खेल?

0
Alertindianews.in पर ताजातरीन खबरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

शहर के पॉश इलाके में स्थित हाई-फाई रेस्टोरेंट में कथित तौर पर सट्टा और जुए का खेल चलने की चर्चा ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि जिस जगह पर लोग खाने-पीने और परिवार के साथ समय बिताने पहुंचते हैं, उसी जगह पर यदि जुए और सट्टेबाजी जैसी गतिविधियां संचालित हो रही हैं तो यह बेहद गंभीर मामला है।आखिर किसकी शह पर ऐसी गतिविधियां चल रही हैं? क्या संबंधित विभागों को इसकी जानकारी नहीं है या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है? यदि शिकायतें सामने आ रही हैं तो अब तक जांच क्यों नहीं हुई?सट्टा और जुआ जैसी गतिविधियां युवाओं को गलत रास्ते पर धकेल सकती हैं और सामाजिक माहौल को भी प्रभावित करती हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित रेस्टोरेंट की निष्पक्ष जांच करे।
सबसे बड़ा सवाल—क्या पुलिस प्रशासन इस कथित सट्टा-जुआ गतिविधि पर कार्रवाई करेगा या फिर हाई-फाई रेस्टोरेंट की चमक के पीछे यह खेल यूं ही चलता रहेगा?


Alertindianews.in पर ताजातरीन खबरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *