पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में कार नहर में गिर गई। इससे मां और ढाई साल की बच्ची की डूबने से मौत हो गई। वहीं, कार चला रहा पति खिड़की खुलने से बह गया। हालांकि, थोड़ी दूर जाते ही झाड़ियां हाथ में आने से वो बच गया। आवाज सुनते ही स्थानीय लोग बचाव के लिए रस्सियां लेकर नहर के किनारे पहुंचे। सबसे पहले झाड़ियों के पास मौजूद व्यक्ति को बचाया गया। इसके बाद नहर में कूदकर बच्ची और महिला को निकाला गया। इनको मलोट के अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। महिला के पति ने बताया कि आंखों में दूसरी गाड़ी की लाइट पड़ने पर वह अपनी कार से कंट्रोल खो बैठा और गाड़ी नहर में जा गिरी। व्यक्ति की पहचान साहिल खेड़ा (40) निवासी गांव आलमवाला (मोगा) के रूप में हुई है। उसके साथ उसकी पत्नी सिमरन कौर (35) और बच्ची तकदीर कौर थीं, जिनकी मौत हो गई। हादसा रविवार रात साढ़े 8 बजे हुआ। सिलसिलेवार जानें पूरा मामला… महिला के मायके के बयानों के बाद होगी कार्रवाई
ASI प्रीतम सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच के अलावा भी अन्य एंगल से जांच की जा रही है। कुछ लोगों ने पति के बचने पर शक भी जताया है। हालांकि महिला के मायके के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगा। परिवार में कोई झगड़ा था या कहीं झगड़कर आए थे, इन एंगल से भी जांच की जा रही है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती कुछ भी कहना मुश्किल होगा।