पंजाब के लुधियाना के इंडो-अमेरिकन रेस्टोरेंट में कत्ल की गई रेखा नर्स थी। उसका कत्ल कर भागा बॉयफ्रेंड अमित निशाद एंब्रॉयडरी का काम करता था। होटल में संबंध बनाते वक्त अमित ने रेखा को बता दिया कि घरवालों ने उसकी सगाई कर दी है। अब उसे शादी करनी होगी। अमित को लगा कि रेखा इस वक्त कोई रिएक्ट नहीं करेगी। मगर, रेखा ने अमित के लाए कटर से ही उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। रेखा दूसरा वार करने लगी तो अमित ने उसके मुंह पर मुक्के मारने शुरू कर दिए। रेखा उसका प्राइवेट पार्ट काटकर अलग करने की कोशिश करने लगी तो अमित उसकी छाती पर चढ़ बैठा और उसका गला दबा दिया। फिर उसकी सांस थमने के बाद ही गला छोड़ा। इसके बाद पैंट पहनी और फिर लाश को अर्धनग्न हालत में ही छोड़कर खाना लाने के बहाने फरार हो गया। पुलिस ने अमित निशाद को अरेस्ट कर लिया है। उसे PGI में भर्ती कराया गया है। रेखा और अमित की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई, होटल के कमरे में उस रात क्या हुआ, पुलिस ने क्या-क्या कार्रवाई की, पढ़िए इसकी पूरी रिपोर्ट… आरोपी ने बताई वारदात वाले दिन की पूरी कहानी… होटल स्टाफ बोला- दूसरी मंजिल से नहीं सुनाई दीं चीखें
होटल स्टाफ ने बताया है कि आरोपी ने दूसरी मंजिल पर कमरा लिया था। वह नंबर 203 में रुका था। इसलिए, न आरोपी युवक की आवाज सुनाई दी और न ही मृतका के चीखने की आवाज आई। स्टाफ का कहना है कि आईडी प्रूफ भी आरोपी ने केवल अपना दिया था। महिला की कोई आईडी जमा नहीं करवाई। स्टाफ ने बताया कि करीब 3 घंटे कमरे में रहने के बाद जब आरोपी नीचे आया तो वह जल्दी में था। वह बाहर जा रहा था। जब रोककर उससे पूछा तो उसने बताया कि वह खाना लेने जा रहा है। जबकि, खाना तो होटल में भी बनता है। फिर भी उसे किसी ने रोका नहीं। जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो होटल स्टाफ उसके कमरे में गया। वहां बेड पर महिला की लाश पड़ी थी। पुलिस ने होटल पर जड़ा ताला
महिला की हत्या के बाद पुलिस ने होटल पर ताला जड़ दिया है। पुलिस होटल स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है। होटल में अभी किसी भी व्यक्ति की एंट्री नहीं है। कमरा नंबर 203 को अभी सील किया हुआ है। 2 बच्चों की मां थी रेखा
इस मामले में DCP रुपिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी अमित निषाद न्यू अमरजीत कॉलोनी जगीरपुर का रहने वाला है। उसका महिला रेखा के साथ संबंध था। रेखा अपने पति से अलग रह रही थी। उसके 2 बच्चे हैं। फारेंसिक टीम को कमरे से कुछ क्लू मिले हैं। कमरे की चादर और बेड के आसपास के फिंगर प्रिंट आदि भी फारेंसिक टीम ने लिए हैं। बेड से कटर भी मिला। लड़की के आईब्रो पर भी कट लगा है। ऐसे शुरू हुई थी अमित और रेखा की लव स्टोरी… होटल में लव स्टोरी का द एंड हुआ
पुलिस के मुताबिक, 25 साल का अमित शादी करना चाहता था। कुछ समय पहले परिवार ने उसकी इंगेजमेंट करा दी। इंगेजमेंट के बाद वह रेखा से पीछा छुड़ाना चाहता था, लेकिन उसे बताने से डर रहा था। शुक्रवार को उसने रेखा को फोन कर बुलाया और होटल ले गया। वहां रेखा को इंगेजमेंट की बात बताई तो यह घटना घटी।