केरल के निकाय चुनाव में NDA को बड़ी कामयाबी मिली है। गठबंधन ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्डों में से 50 वार्डों पर जीत दर्ज की है। पिछले 45 साल से यहां वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) का कब्जा है। LDF को 29 और कांग्रेस गठबंधन (UDF) को 19 वार्डों में जीत मिली है। कॉर्पोरेशन (मेयर) की कुल 6 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को एक सीट मिली। भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ीं पूर्व IPS अधिकारी आर श्रीलेखा ने सस्थमंगलम डिवीजन से भारी अंतर से जीत हासिल की। श्रीलेखा की जीत के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि मेयर के लिए वे बीजेपी की पसंद होंगी। अगर ऐसा होता है तो वह राज्य में भाजपा की पहली मेयर होंगी। टॉप पुलिस अधिकारी से मेयर पद की दावेदार तिरुवनंतपुरम में जन्मी और पली-बढ़ी श्रीलेखा जनवरी 1987 में केरल की पहली महिला IPS अधिकारी बनीं। तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने CBI, केरल क्राइम ब्रांच, विजिलेंस, फायर फोर्स, मोटर वाहन विभाग और जेल विभाग सहित प्रमुख एजेंसियों में सेवा दी। 2017 में उन्हें पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद पर प्रमोट किया गया। जिसके बाद वह केरल में यह रैंक हासिल करने वाली पहली महिला बनीं। CBI में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें अपनी निडर छापेमारी और भ्रष्टाचार विरोधी रुख के लिए ‘रेड श्रीलेखा’ के नाम से बुलाया जाता था। 33 साल की सर्विस के बाद दिसंबर 2020 में रिटायर हो गईं। चार साल बाद 2024 में वे बीजेपी में शामिल हुईं। कांग्रेस सांसद थरूर के गढ़ में बीजेपी की जीत
श्रीलेखा अगर मेयर बनती हैं तो वह तिरुवनंतपुरम का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर का गढ़ माना जाता है। केरल के 1,199 स्थानीय निकायों के लिए दो फेज 9 और 11 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। इनमें 6 कॉर्पोरेशन, 86 नगर पालिकाएं, 14 डिस्ट्रिक्ट काउंसिल, 152 ब्लॉक पंचायत और 941 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। चुने गए पंचायत सदस्यों और नगर पालिका पार्षदों, कॉर्पोरेशन पार्षदों का शपथ ग्रहण 21 दिसंबर को होगा। सांसद शशि थरूर ने लिखा कि जनता के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए। चाहे वह UDF के लिए हो या उनके निर्वाचन क्षेत्र में BJP की जीत के लिए। पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘तिरुवनंतपुरम नगर निगम में शानदार जीत पर मेहनती भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक धन्यवाद। आज का दिन केरल में कार्यकर्ताओं की पीढ़ियों के कार्य और संघर्षों को याद करने का है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया। हमारे कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं और हमें उन पर गर्व है।’ राहुल ने कहा- आगामी विधानसभा चुनाव में भी हमारी जीत तय ———————- ये खबर भी पढ़ें… केरल पंचायत चुनाव: भाजपा ने सोनिया गांधी नाम की महिला को उम्मीदवार बनाया, पिता ने कांग्रेस नेता से प्रभावित होकर नाम रखा था केरल के मुन्नार का पंचायत चुनाव के नल्लत्थानी वार्ड से बीजेपी की उम्मीदवार का नाम सोनिया गांधी का नाम सुर्खियों में रहा। यह नाम भले कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष जैसा हो, लेकिन दोनों का आपस में कोई संबंध नहीं है। 34 साल की सोनिया गांधी मुन्नार की ही रहने वाली हैं। उनके पिता ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के नाम पर बेटी का नाम रखा था। फिर बेटी की शादी भाजपा नेता से की। अब भाजपा ने सोनिया को वार्ड मेंबर का चुनाव लड़ रही हैं। पढ़ें पूरी खबर…