पहाड़ी इलाकों से बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। मध्य प्रदेश में आज शीतलहर का अलर्ट है। शनिवार को प्रदेश के 24 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम रहा। शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। राजस्थान में आज से कड़ाके की सर्दी से राहत मिल सकती है। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, शनिवार को जोधपुर, जैसलमेर समेत कुछ जिलों में बादल छाए रहे, हालांकि बारिश नहीं हुई। इधर, उत्तराखंड में रविवार को बद्रीनाथ-केदारनाथ समेत अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, उत्तरकाशी समेत 3 जिलों में बारिश की संभावना है। शनिवार को केदारनाथ में तापमान माइनस 16°C और बद्रीनाथ में माइनस 11°C दर्ज किया गया। वहीं, हिमाचल में ठंड बढ़ने से अब झरनों का पानी जमने लगा है। पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान माइनस में चला गया है। ठंड बढ़ने के बाद अब पर्यटन स्थलों पर टूरिस्ट भी बढ़ने लगे हैं। लाहौल स्पीति के कोकसर में ठंड बढ़ने से झरमा जम गया। राज्यों में मौसम से 3 जुड़ी तस्वीरें… सर्दी में धधक रहे हिमालय के जंगल दिसंबर की सर्दी के बीच हिमालय के जंगल धधक उठे हैं। इससे उत्तर भारत में वायु प्रदूषण का खतरा और अधिक बढ़ गया है। उत्तराखंड के बागेश्वर, चमोली, गोपेश्वर और आसपास के इलाकों में आग का दायरा लगातार बढ़ रहा है। बागेश्वर की गढ़खेत रेंज के रियुनी, लखमार और बगोटिया के जंगलों में भी आग फैल चुकी है। चमोली के पोखरी और अल्मोड़ा रानीखेत के इलाके भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। गढ़खेत के वनक्षेत्राधिकारी प्रदीप कांडपाल ने बताया कि आग का दायरा काफी बड़ा है, इसलिए काबू करने में समय लग रहा है। स्थानीय लोगों का भी सहयोग लिया जा रहा है। दरअसल, यहां पहाड़ों पर पिछले दो महीने से बारिश और बर्फबारी पूरी तरह थमी हुई है। इस समय तक बर्फ से लकदक नजर आने वाले हिमालय के पहाड़ों से बर्फ गायब है। तापमान दिन में कई जगह 26 डिग्री तक पहुंच रहा है। यह असामान्य मौसम ही आग का मुख्य कारण बताया जा रहा है। राज्यों में मौसम का हाल, मैप से समझें… प्रमुख शहरों का तापमान राज्यों में मौसम की खबरें…. राजस्थानः शीतलहर और कड़ाके की सर्दी; जोधपुर, जैसलमेर समेत कई जिलों में धूप कमजोर राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। कमजोर सिस्टम के कारण पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर समेत कुछ जिलों में बादल छाए रहे, हालांकि बारिश नहीं हुई। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। शेखावाटी, बीकानेर और जयपुर संभाग के हिस्सों में कड़ाके की सर्दी से भी राहत मिल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेशः सर्द हवाओं से ठिठुरा MP, अगले 2 दिन चलेगी शीतलहर; भोपाल-इंदौर समेत 26 शहरों में 10° से नीचे पारा मध्य प्रदेश सर्द हवाओं से ठिठुर गया है। बीती रात भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत एमपी के 26 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। वहीं, शीतलहर भी चली। शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन भी शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंडः 3 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट; पहाड़ी इलाकों में पाला गिरा, केदारनाथ में तापमान माइनस 16°C उत्तराखंड में रविवार को 3 जिलों में बारिश की संभावना है, इसमें उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ शामिल है। वहीं बद्रीनाथ-केदारनाथ समेत अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इधर प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में पाला गिरा है, जिससे सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ में तापमान माइनस 16°C और बद्रीनाथ में माइनस 11°C दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… बिहारः मैदानी इलाकों में कोहरा छाएगा, अभी शीतलहर के हालात नहीं, 8°C पहुंचा सबौरा का पारा बिहार में ठंड बढ़ रही है। न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। रविवार को भागलपुर का सबौर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अभी प्रदेश मे शीतलहर की स्थिति नहीं है, लेकिन तापमान में गिरावट जारी रहेगा। हरियाणाः 2 दिन बाद बर्फीली हवाएं चलेंगी; नारनौल में न्यूनतम तापमान 3.8° पहुंचा हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अभी मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 9 दिसंबर से एक बार फिर ठंड और बढ़ सकती है। बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में कमी आएगी। पूरी खबर पढ़ें…