इंदौर से रविवार को इंडिगो की 24 और भोपाल से 4 फ्लाइट कैंसिल हुई हैं। वहीं, जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से इंडिगो की कुल 6 फ्लाइटें संचालित होती हैं। रविवार को अभी तक यहां से 2 उड़ानें कैंसिल हो चुकी हैं। मुंबई से जबलपुर होते हुए दिल्ली जाने वाली फ्लाइट कैंसिल रही। इसके अलावा बेंगलुरु से जबलपुर आकर वापस बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट भी आज निरस्त है। ग्वालियर में भी इंडिगो की दो फ्लाइट कैंसिल हैं।
वहीं भोपाल से शाम 6 बजे तक करीब 3500 यात्रियों ने आवागमन किया। बेंगलुरू के लिए अतिरिक्त फ्लाइट चलाई गई हैं। मुंबई और बेंगलुरू से आने वाली एक-एक फ्लाइट कैंसिल रही। भोपाल एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 4 फ्लाइट कैंसिल
राजा भोज एयरपोर्ट से रविवार 7 दिसंबर को आने-जाने वाली कुल चार फ्लाइटें प्रभावित रहीं। इंडिगो की मुंबई से भोपाल आने वाली फ्लाइट 6E5172 को रद्द कर दिया गया, जबकि इसकी ही रिटर्न फ्लाइट से मुंबई जाने वाली 6E2162 का संचालन सामान्य रूप से किया जा रहा है। इसी तरह बेंगलुरु से भोपाल पहुंचने वाली इंडिगो की 6E6336 की उड़ान भी कैंसिल रही, हालांकि वापस बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट 6E5309 ऑपरेट की जा रही है। उधर शाम के शेड्यूल में भी दो उड़ानों पर असर पड़ा। रात 8:45 बजे बेंगलुरु से भोपाल निर्धारित फ्लाइट 6E6465 को रद्द किया गया है। वहीं रात 9:45 बजे दिल्ली से भोपाल आने वाली 6E0894 भी उड़ान नहीं भरेगी, जिसके चलते भोपाल से दिल्ली जाने वाली 6E2109 की उड़ान भी रद्द रहेगी। शनिवार को इंदौर एयरपोर्ट पर हुआ था हंगामा
इससे पहले, इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ान निरस्त होने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। सुबह से उड़ान निरस्त हुई जो देर रात तक जारी रही। दिन भर में करीब 30 उड़ानें रद्द हुईं। जिससे यात्री परेशान रहे। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि इंडिगो के इस संकट के कारण उड़ान लगातार निरस्त हो रही हैं। सरकार द्वारा रोस्टर का नियम वापस लेने से उम्मीद थी कि शनिवार से हालत समान्य हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि शुक्रवार के मुकाबले उड़ानों के निरस्त होने की संख्या कम रही। ट्रेवल एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमोल कटारिया ने बताया कि शासन द्वारा लागू किए गए नए नियमों के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने क्रू की कमी बताते हुए 1 दिसंबर से ही उड़ानों को निरस्त करना शुरू किया था। देश में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में उड़ानों के निरस्त होने के बाद यात्रियों की सुविधा को देखते हुए शासन ने फरवरी तक नए नियमों को लागू करने की अवधि को बढ़ा दिया है। हालांकि इसके बाद भी स्थिति को सामान्य होने में एक हफ्ते का समय लग सकता है, क्योंकि इंडिगो पहले ही अपनी कई उड़ानों को निरस्त घोषित कर चुकी है। वहीं रोस्टर सिस्टम में बदलाव के लिए भी कंपनी को समय लग सकता है, इसलिए यात्रियों को अगले कुछ और दिन राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सुबह ही हो गई 8 उड़ानें निरस्त, रात तक 30
शुक्रवार को 51 उड़ानें निरस्त होने के बाद शनिवार को सुबह 9 बजे तक ही आने-जाने वाली कुल 8 उड़ानों को निरस्त हो चुकी थीं। रात तक यह आंकड़ा 30 तक पहुंच गया। उड़ानों के निरस्त होने से यात्री सड़क और रेल रूट का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि बसों और रेलों में भी सीटें मिलना मुश्किल हो रही है। इंदौर के इतिहास में पहली बार इतनी उड़ानें निरस्त
इंदौर एयरपोर्ट के इतिहास में पहली बार एक साथ इतनी उड़ानें निरस्त हुई हैं। निरस्त हुई उड़ानों में दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, चंडीगढ़, गोवा, रायपुर, नागपुर, जयपुर, अहमदाबाद, हैदराबाद और जम्मू की उड़ानें शामिल हैं। इनमें कई शहरों की एक से ज्यादा उड़ानें शामिल हैं। वहीं 10 से ज्यादा उड़ानें 4 से 5 घंटे तक देरी से आई और गई। जिन उड़ानों का संचालन हुआ उनमें एक भी सीट खाली नहीं रही और सामान्य से कई गुना ज्यादा किराया देने पर भी सीटें नहीं मिल रही हैं। शनिवार की निरस्त उड़ानें आगमन (Arrival) – इंदौर आने वाली उड़ानें प्रस्थान (Departure) – इंदौर से जाने वाली उड़ानें राजा भोज एयरपोर्ट से चलाई गई अतिरिक्त फ्लाइट
रविवार को राजा भोज एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन सामान्य स्थिति में आ सका। शाम 6 बजे तक करीब 3500 यात्रियों ने आवागमन किया। बेंगलुरू के लिए अतिरिक्त फ्लाइट चलाई गई। जबकि, मुंबई और बेंगलुरू से आने वाली एक-एक फ्लाइट कैंसिल रही। दिन में अधिकांश फ्लाइट्स समय पर संचालित हुईं। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार शाम 6 बजे तक 3500 से अधिक यात्री भोपाल एयरपोर्ट से यात्रा कर चुके थे। एयरपोर्ट निदेशक रामजी अवस्थी ने बताया कि फ्लाइट्स संचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए भोपाल एयरपोर्ट लगातार सभी एयरलाइंस के साथ समन्वय कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्थिति को स्थिर रखने के लिए ऑपरेशन टीम और एयरलाइंस लगातार निगरानी कर रही हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट की ताजा स्थिति जरूर चेक करें। ये खबर भी पढ़ें.. MP में इंडिगो की 65 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो पिछले 4 दिन से क्रू मेंबर्स की कमी से जूझ रही है। इसके कारण इंदौर-भोपाल, दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद सहित कई एयरपोर्ट पर 500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं। यात्री 24-24 घंटे से फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…