हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में फ्रीजिंग पॉइंट के आसपास टैम्परेचर पहुंच गया है। 16 शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे और 28 जगग 10 डिग्री या इससे कम हो गया है। लाहौल स्पीति के ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस -7.1 डिग्री, कुकुमसैरी का माइनस -5.7°C और कल्पा का माइनस -0.4 डिग्री तक पारा लुढ़क गया है। इससे लाहौल स्पीति, किन्नौर और चंबा के दुर्गम क्षेत्रों में पानी की टंकियां, पाइप लाइन और सड़क किनारे पानी में बर्फ जमने लगी है। खेतों में पाला (फ्रॉस्ट) गिरने के कारण किसानों की फसलों पर भी असर पड़ने लगा है। ऊंचे क्षेत्रों के साथ साथ मैदानी इलाकों में भी शीतलहर जैसी स्थिति बन गई है। खासकर सुबह-शाम और रात के वक्त ज्यादा ठंड पड़ रही है। शिमला से ठंडी हुई मैदानी इलाकों की रात शिमला की तुलना में मैदानी इलाकों में ज्यादा ठंड पड़ रही है। शिमला का रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सुंदरनगर का 2.0 डिग्री, भुंतर 2.0 डिग्री, पालमपुर का 4.0 डिग्री, सोलन 2.7 डिग्री, मनाली 1.3 डिग्री, धर्मशाला 5.5 डिग्री, कांगड़ा 4.6 डिग्री, मंडी का 4.7 डिग्री, हमीरपुर का न्यूनतम तापमान 3.7 और बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री तक लुढ़क गया है। मैदानी इलाकों में छाया कोहरा ऊना, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर में आज सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। इससे बिलासपुर के भाखड़ा बांध के आसपास के क्षेत्रों, मंडी की बल्ह घाटी व सुंदरनगर, हमीरपुर के सुजानपुर और कांगड़ा-ऊना में भी कई जगह कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी 100 मीटर तक गिर गई। वहीं शिमला में सुबह 10 बजे तक आसमान में हल्के बादल छाए रहे। अगले 7 दिनों बारिश-बर्फबारी के आसार कम मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल हिमाचल में कोई बड़ा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है। इसलिए. अगले एक सप्ताह तक बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है।