हिमाचल प्रदेश में नवंबर माह में अब तक सामान्य से 89 प्रतिशत कम बारिश हुई है। एक से 20 नवंबर के बीच 11.2 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है। मगर इस बार 1.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है। अगले 6 दिन भी बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं है। इससे गेहूं की बीजाई प्रभावित हो रही है। प्रदेश के किसान बारिश के इंतजार में टकटकी लगाए बैठे हैं। इन 20 दिनों में सिरमौर और मंडी जिले में पानी की एक बूंद भी नहीं गिरी, जबकि बिलासपुर जिले में 0.7 मिलीमीटर, चंबा में 0.5, हमीरपुर में 0.1,कांगड़ा में 0.2, किन्नौर 3.2, शिमला में 0.1, सोलन में 0.6 और ऊना में मात्र 0.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। ऊंचे क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट प्रदेश में बारिश-बर्फबारी नहीं होने के बावजूद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के 27 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे गिर गया है। शिमला की तुलना में हमीरपुर, पालमपुर, सोलन और मनाली में ज्यादा ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों के इन शहरों का पारा शिमला से कम शिमला का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि सुंदरनगर का पारा 5.7, कुल्लू के भुंतर का 4.1, पालमपुर 5.5, सोलन 4.8, मनाली 2.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह, केलांग का रात का तापमान माइनस (-2.1), कुकुमसैरी का माइनस (-2.8) और ताबो का माइनस -4.6 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले एक सप्ताह नॉर्मल से कम रहेगा तापमान मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह के दौरान भी लाहौल स्पीति, किन्नौर और कुल्लू में रात का तापमान सामान्य से कम रहेगा। इसी तरह चंबा, ऊना और लाहौल-स्पीति में दिन के वक्त अधिकतम तापमान नॉर्मल से अधिक रहने का अनुमान है। 2 जिलों में छाया कोहरा वहीं मौसम विभाग ने आज 2 जिलों में कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया था। है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंडी की बल्ह घाटी और बिलासपुर के भाखड़ा बांध के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी 200 मीटर तक गिर गई।