हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) ने दावा किया कि दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 पर धमाके में प्रदेश का कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। HRTC के हमीरपुर डिपो के डिविजनल मैनेजर राज कुमार ने कहा कि जिस तिलक राज को धमाके में घायल बताया जा रहा है, वह निगम का ड्राइवर है। उन्होंने कहा कि वह 9 नवंबर को बस लेकर दिल्ली गया था। 10 नवंबर को सुबह वापस आने से पहले बीमार पड़ गया। इसके बाद तिलक राज को उसी अस्पताल (लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल) में भर्ती कराया गया, जहां धमाके के घायल भर्ती है। बीती रात को दिल्ली पुलिस द्वारा जारी घायलों की लिस्ट में हमीरपुर के तिलक राज को धमाके में घायल दिखाया गया था। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास चलती कार में सोमवार शाम 6.52 बजे धमाका हुआ। ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 12 हुई। इनमें 2 महिलाएं शामिल हैं। 20 घायलों का इलाज जारी है। वहीं, दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुख जताया और हादसे में मृत लोगों की आत्मा की शांति को प्रार्थना की। अब पढ़िए दिल्ली ब्लास्ट के बाद हिमाचल में क्या व्यवस्थाएं… दिल्ली धमाके की टाइमलाइन, देखें ग्राफिक्स ————— दिल्ली धमाके से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल से थी दिल्ली दहलाने की साजिश:3 डॉक्टरों की गिरफ्तारी से फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी जांच के घेरे में दिल्ली से सटे फरीदाबाद के धौज व फतेहपुर तगा इलाके में दो घरों से 2900 किलो विस्फोटक मिलने के मामले की परतें खुलने लगी हैं। यह पूरी साजिश ‘व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ का हिस्सा है। जिसमें समाज के ऐसे चेहरों का इस्तेमाल होता है, जिन पर आमतौर पर शक नहीं किया जा सकता। जैसे इस मामले में डॉक्टर इस्तेमाल किए जा रहे थे। (पूरी खबर पढ़ें)