हरियाणा के यात्रियों के लिए शनिवार का दिन एक और बड़ी सौगात लेकर आया। प्रदेश को एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिल गई, जो पंजाब में फिरोजपुर कैंट से दिल्ली जंक्शन के बीच चलेगी। यह ट्रेन हरियाणा के 3 प्रमुख रेलवे स्टेशनों अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र और पानीपत पर रुकेगी। इस ट्रेन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में हुए कार्यक्रम में उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद पंजाब के फिरोजपुर कैंट से रवाना की गई ट्रेन हरियाणा के अंबाला कैंट स्टेशन पर 1 घंटा देरी से पहुंची। यहां परिवहन मंत्री अनिल विज ने ट्रेन का स्वागत किया। इसके बाद ट्रेन कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुई। इससे पहले हरियाणा में चलने वाली वंदे भारत ट्रेनें मुख्य रूप से अंबाला तक ही सीमित थीं, लेकिन अब यात्रियों को और अधिक सुविधा मिलेगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन संख्या 26462/26461 वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन शनिवार (8 नवंबर) को फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन से किया जा रहा है। उद्घाटन के बाद ट्रेन अपने नियमित संचालन पर आ जाएगी। पहली बार पानीपत और कुरुक्षेत्र में ठहराव
अब तक वंदे भारत ट्रेनें दिल्ली और अंबाला के बीच कहीं नहीं रुकती थी, लेकिन अब हरियाणा के 2 और महत्वपूर्ण स्टेशनों पानीपत जंक्शन और कुरुक्षेत्र जंक्शन पर भी इस ट्रेन का ठहराव होगा। रेलवे ने यह निर्णय यात्रियों की बढ़ती मांग और इन स्टेशनों से भारी ट्रैफिक को देखते हुए लिया है। इससे न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि दिल्ली-हरियाणा-पंजाब रूट पर कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा। यह ट्रेन क्षेत्रीय व्यापारिक, शैक्षणिक और औद्योगिक यात्राओं के लिए भी अहम साबित हो सकती है। मिनी वंदे भारत, भविष्य में 16 कोच का प्लान
फिलहाल, इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस एक मिनी वंदे भारत के रूप में शुरू की जा रही है। इसमें कुल 8 कोच होंगे। हालांकि, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि आगे मांग और यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इसे पूर्ण 16 कोच वाली ट्रेन में परिवर्तित किया जाएगा। मिनी वंदे भारत ट्रेनों को विशेष रूप से उन मार्गों के लिए तैयार किया गया है, जहां यात्रियों की संख्या मध्यम है, लेकिन गति और आराम की आवश्यकता अधिक है। इससे रेलवे को ईंधन और ऊर्जा की बचत करने में भी मदद मिलेगी। हरियाणा के यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा
अंबाला, कुरुक्षेत्र और पानीपत हरियाणा के 3 प्रमुख रेलवे केंद्र हैं, जिनसे प्रतिदिन हजारों यात्री दिल्ली और पंजाब की ओर यात्रा करते हैं। अब इस नई वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों को तेज, समयबद्ध और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिल पाएगा।