हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 में ‘वोट चोरी’ के आरोपों का विवाद अभी थम नहीं रहा। 5 नवंबर को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा के गुरुग्राम जिले के बादशाहपुर हलके का जिक्र किया। मीडिया के सामने रखी गई ‘H फाइल्स’ में पेश कीं। जिसमें बादशाहपुर हलके में शशांक गिरी नाम के व्यक्ति के 14 और नमन जैन-रुद्राभिषेक जैन भाइयों के 18-18 वोट होने का आरोप लगाया। राहुल गांधी के इन दावों की सच्चाई जानने के लिए दैनिक भास्कर एप टीम इन दोनों एड्रेस को तलाशने ग्राउंड पर निकली। बूथ नंबर 431 और 508 में वोटर शशांक गिरी पर आरोप है कि उसके 14 वोट बने हैं। यहां कई इलाकों में दो दिन तक एप की टीम ने पड़ताल की। इस दौरान वोटर लिस्ट में लगी शशांक गिरी की फोटो भी कई सोसाइटियों में दिखाई, मगर किसी ने भी पहचान नहीं किया। 1A एड्रेस अधूरा है। दूसरी तरफ कड़ी मशक्कत के बाद नमन व रुद्राभिषेक जैन के फ्लैट को टीम ने तलाशा। घर की बेल बजाई तो महिला ने दरवाजा खोला। पता चला कि ये जैन बंधुओं की मां हैं। इस संबंध में बात शुरू करने से पहले ही मां ने मुंह फेर लिया। सिर्फ इतना कहा- “मुझे कुछ नहीं कहना।” अब सिलसिलेवार पढ़ें…2 दिन की जांच में क्या सामने आया शशांक गिरी को कोई नहीं पहचान पाया
भास्कर एप टीम ने वाटिका नेक्स्ट इंडिया सेक्टर-82 में कई घंटों तक खोजबीन की। ब्लॉक एक के सिक्योरिटी गार्ड से लेकर मौजिज लोगों से पूछताछ की, लेकिन शशांक गिरी के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी। वोटर लिस्ट में जो पता 1A, सेकेंड फ्लोर लिखा गया है वो पता अधूरा था। सेक्टर-82 गुरुग्राम का पॉश इलाका है। हमने पूरे सेक्टर में घूमकर पड़ोसियों से पूछताछ की। हमने द्वारका एक्सप्रेसवे RWA प्रेजिडेंट याशिश यादव से भी बात की। उनका कहना है कि यह अधूरा एड्रेस लग रहा है, ऐसे में वोटर को तलाशना मुश्किल है। ऐसा भी हो सकता है कि वोटर लिस्ट में पुराना रेजिडेंट हो, जो यहां से चला गया हो। BLO बोले- मुझे 2 महीने पहले जिम्मेदारी मिली
यहां के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) प्रदीप से फोन पर संपर्क हुआ। उन्होंने बताया कि 2 महीने पहले ही उन्हें BLO की जिम्मेदारी मिली है, पहले यहां कौन था, मुझे जानकारी नहीं है। न ही मुझे ये पता कि किसकी वोट गलत बनी है। अक्टूबर 2024 में विधानसभा चुनाव के समय कोई और BLO था। नमन जैन और रुद्राभिषेक का एड्रेस सही, मां रहती हैं
राहुल गांधी ने दूसरा उदाहरण नमन जैन और रुद्राभिषेक जैन का दिया। वोटर लिस्ट में उनका एड्रेस लागून सोसाइटी, फ्लैट नंबर B-501 बताया। दोनों भाई बूथ 130 और 131 में 18 बार वोट डाल चुके हैं। एक भाई पायलट है। भास्कर टीम लागून सोसाइटी पहुंची। यह गुरुग्राम का हाई-एंड रेजिडेंशियल एरिया है। गेट पर सिक्योरिटी ने कन्फर्म किया कि B-501 में जैन फैमिली रहती है। सिक्योरिटी चैक के बाद हम मेंटीनेंस ऑफिस गए और आवश्यकता फॉर्मेलिटीज के बाद फ्लैट नंबर B 501 पर गए। फ्लैट पर पहुंचे तो दोनों भाइयों की मां कामायनी सुखड़िया मिली। कामायनी से जब वोट चोरी के बारे में पूछा तो उन्होंने किसी भी तरह की बात करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में कुछ नहीं जानती। मेरे बेटे यहां नहीं रहते, प्लीज जाएं। पड़ोसियों से बात की तो पता चला कि दोनों भाई बाहर रहते हैं, मां अकेली हैं। एक बेटा पायलट है। यह एड्रेस सही निकला, लेकिन वोटर यहां नहीं मिले। कांग्रेस उम्मीदवार बोले- वोट चोरी कर जीती BJP
बादशाहपुर विधानसभा हलके से कांग्रेस उम्मीदवार रहे राव वर्धन यादव ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने 6 महीने की मेहनत से डेटा जुटाया है। बादशाहपुर हरियाणा की सबसे बड़ी विधानसभा है। यहां बीजेपी ने वोट चोरी कर जीत हासिल की। शशांक गिरी जैसे केस सिर्फ उदाहरण हैं। 60 हजार वोट से जीते BJP के राव नरबीर
अक्टूबर 2024 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बादशाहपुर से राव नरबीर सिंह को प्रत्याशी बनाया था, जबकि कांग्रेस में राहुल गांधी के कोटे से वर्धन यादव को टिकट मिला। राव नरबीर को 1,45,503 वोट मिले। उनकी जीत का अंतर 60,705 वोट रहा। राव नरबीर सिंह अब नायब सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर हैं। —————————————— ये खबर भी पढ़ें :- ब्राजीलियन मॉडल की वोटर-ID वाली 22 वोटर हरियाणा की:12 से बात हुई, 6 बोलीं- फोटो दूसरे की थी, लेकिन विधानसभा चुनाव में वोट डाला ब्राजीलियन मॉडल-सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लैरिसा हरियाणा में सुर्खियों में बनी हुई हैं। वजह, कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ का खुलासा करने के लिए 5 नवंबर को दिल्ली में बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मॉडल का जिक्र किया। राहुल ने एक स्लाइड दिखाते हुए दावा किया कि इस मॉडल की फोटो का इस्तेमाल कर 22 वोट सोनीपत के राई हलके की वोटर लिस्ट में शामिल किया गया। पढ़ें पूरी खबर…