भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता सदस्य क्रांति गौड़ शुक्रवार को छतरपुर पहुंचीं। यहां लोगों ने उन पर फूल बरसाए और भारत माता की जय के नारे लगाए। छतरपुर में कलेक्टर पार्थ जायसवाल और एसपी अगम जैन ने क्रांति से मुलाकात की। उन्हें शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद क्रांति अपने गृहग्राम घुवारा के लिए रवाना हुईं। रास्ते में सागर रोड तिराहा के पास 5 किमी लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने सागर रोड रेलवे ब्रिज के सभी वाहन रोक दिए। यात्रियों को 10 किलोमीटर दूर तक पैदल चलकर जाना पड़ा। क्रांति रात में गांव पहुंचेगी। यहां तुलादान की परंपरा निभाई जाएगी और उसके बाद भव्य स्वागत जुलूस निकलेगा। इससे पहले दोपहर में क्रांति खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। एयरपोर्ट से वह कार की छत पर बैठकर लोगों का अभिवादन करते हुए घुवारा के लिए रवाना हुईं। सीएम हाउस में क्रांति गौड़ का हुआ सम्मान
इससे पहले भोपाल में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्रांति सिंह गौड़ को मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया। इस दौरान सीएम ने क्रांति के पिता मुन्ना सिंह की पुलिस विभाग में बहाली किए जाने की घोषणा की। छतरपुर में विश्व स्तरीय स्टेडियम बनाने की भी घोषणा की गई। जनजातीय गौरव दिवस होगा सम्मान समारोह
सीएम ने बताया कि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर जबलपुर में क्रांति के सम्मान में बड़ा समारोह होगा। सम्मान समारोह में खेल मंत्री विश्वास सारंग ने क्रांति के माता-पिता और कोच राजीव बिल्थरे को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में युवा खिलाड़ियों ने क्रांति से विश्व कप की तैयारियों को लेकर चर्चा की। गृहग्राम के लिए निकला काफिला, देखिए तस्वीरें देखिए, सीएम हाउस की पांच तस्वीरें…