भारत के चीफ जस्टिस बीआर गवई ने कहा कि कोर्ट की बिल्डिंग न्याय का मंदिर होना चाहिए, न कि सेवन स्टार होटल। जज अब कोई भगवान नहीं रहे। वे आम नागरिकों की सेवा के लिए हैं। गवई ने ये बातें बुधवार को बांद्रा में बन रही बॉम्बे हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग की नींव रखते हुए कहीं। गवई ने कहा कि नया भवन किसी शाही ढांचे जैसा न दिखे बल्कि संविधान के मूल्यों के अनुसार बने। इसके साथ ही CJI ने फिजूलखर्ची से बचने की भी सलाह दी। बतौर चीफ जस्टिस गवई का यह आखिरी महाराष्ट्र दौरा था। उन्होंने कहा कि वह अपने गृह राज्य में न्यायिक बुनियादी ढांचे से संतुष्ट हैं। गवई 23 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह जस्टिस सूर्यकांत अगले CJI होंगे। गवई ने बताया- पहले वह कार्यक्रम में आना नहीं चाहते थे
गवई ने आगे बताया कि शुरुआत में वह बिल्डिंग की नींव रखने के कार्यक्रम में शामिल होने से हिचकिचा रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने फैसला बदल दिया। दरअसल, उनसे कहा गया था कि पता नहीं फिर कब बॉम्बे हाईकोर्ट का कोई जज कब CJI के पद पर पहुंचे, ऐसे में गवई ने कार्यक्रम में आने ही हामी भर दी। उन्होंने कहा कि जब यह इमारत बनकर तैयार हो जाएगी, तो यह मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर सबसे प्रतिष्ठित संरचना होगी। CJI ने कहा कि वह इस आलोचना से असहमत हैं कि महाराष्ट्र न्यायपालिका के लिए बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने में पिछड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अपने छोटे से कार्यकाल के दौरान, उन्होंने राज्य में कई न्यायिक भवनों का शिलान्यास या उद्घाटन किया है। बिल्डिंग 50 लाख वर्ग फुट में बनेगी, 4000 करोड़ खर्च होंगे
कार्यक्रम में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस भी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए 15 एकड़ जमीन पहले ही ट्रांसफर कर दी गई है और बची हुई 15 एकड़ जमीन मार्च 2026 तक सौंप दी जाएगी। नया परिसर 50 लाख वर्ग फुट में फैला होगा। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी कहा कि आगामी परिसर एक प्रतिष्ठित इमारत होगी। पूरे प्रोजेक्ट पर 4,000 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होंगे। ———————– ये खबर भी पढ़ें… केंद्र ने जस्टिस सूर्यकांत को 53वां CJI नियुक्त किया: 24 नवंबर को शपथ CJI गवई का कार्यकाल 23 नवंबर को खत्म हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट के जज 65 साल की उम्र में रिटायर होते हैं। जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल करीब 14 महीने का होगा। वे 9 फरवरी 2027 को रिटायर होंगे। CJI गवई ने सोमवार को केंद्र सरकार से उनके नाम की सिफारिश की थी। पूरी खबर पढ़ें…