उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन चौखुटिया का मुद्दा सदन में गूंज उठा। धारचूला, द्वाराहाट और नेता प्रतिपक्ष के तीखे सवालों के बीच स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सरकार और विपक्ष आमने-सामने आ गए। द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि चौखुटिया में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हैं, डॉक्टरों की कमी और अस्पतालों की बदहाल स्थिति पर सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है। वहीं संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सरकार ने सभी मांगें मान ली हैं, लेकिन विपक्ष इसे राजनीतिक रंग दे रहा है। इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने सदन में आरोप लगाया कि बीते कल चौखुटिया से देहरादून पहुंचे लोगों के साथ पुलिस ने बर्बरता की है। महिलाओं के कपड़े तक फाड़े गए और कई प्रदर्शनकारियों को जबरन हिरासत में लिया गया। वहीं, ऋषिकेश से बीजेपी विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन में कहा कि अटल जी ने राज्य बनाया और मोदी जी संवार रहे हैं। इस बयान पर विपक्ष ने फिर से हंगामा किया और वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगे। दूसरे दिन की कार्यवाही की कुछ PHOTOS देखें… सदन की कार्यवाही से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…