पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा भले ही अब सिंगर इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन परिवार ने दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तरह उनकी कला को हमेशा जीवित रखने का फैसला लिया है। परिवार की तरफ से 6 साल पहले 2019 में शुरू की गई उनकी मूवी ‘यमला’ को रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। परिवार की तरफ से इस संबंध में एक सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर पोस्ट डालकर संकेत दिए गए हैं। वहीं, उन्होंने डायरेक्टर को मैसेज भी भेजा है। परिवार की ओर से इमोशनल मैसेज भी शेयर किया है। जिसमें लिखा- एक फनकार इस दुनिया को अलविदा कह जाता है, लेकिन उसकी कला हमेशा जीवित रहती है। जल्दी ही यह ‘यमला’ आपके सिनेमा घरों में मिलेगा। बता दें कि 27 सितंबर को राजवीर जवंदा बाइक पर बद्दी से शिमला जा रहे थे। रास्ते में पिंजौर के पास 2 सांडों की लड़ाई से बचने की कोशिश में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। वह 11 दिन मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती रहे। 12वें दिन उन्होंने 35 साल की उम्र में दम तोड़ दिया था। परिवार की ओर से की गई पोस्ट में इन 2 बातों का है जिक्र 1. राजवीर जवंदा के परिवार की तरफ से उनके सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर पोस्ट में लिखा गया है कि एक फनकार इस दुनिया को अलविदा कह जाता है, लेकिन उसकी कला हमेशा जीवित रहती है। 2. राजवीर की कला को जीवित रखने के इस सफर में राजवीर के परिवार का राकेश मेहता को संदेश “हम उस यमले को उसकी कला के माध्यम से हमेशा जीवित रखेंगे। जल्दी ही यह ‘यमला’ आपके सिनेमा घरों में मिलेगा।” 2019 में शुरू हुई थी फिल्म की शूटिंग
जानकारी के अनुसार, यमला फिल्म का निर्माण साल 2019 में शुरू हुआ था। इसके निर्देशक राकेश मेहता थे, जबकि फिल्म में राजवीर जवंदा, सानवी धीमान, गुरप्रीत घुग्गी, हरबी सांघा, रघवीर बोली और नवनीत कौर ढिल्लों ने अभिनय किया था। वहीं, बैली सिंह काकर फिल्म के निर्माता थे। इसकी शूटिंग अमृतसर समेत कई जगहों पर हुई थी, लेकिन फिल्म की रिलीज तारीख घोषित नहीं की गई थी। जानिए, राजवीर जवंदा की जान क्यों नहीं बच सकी… मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंचा
राजवीर जवंदा की सड़क हादसे में हुई मौत का मामला पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। सीनियर एडवोकेट नवकिरन सिंह की ओर से हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। उनका कहना है कि हादसे के तुरंत बाद उचित इलाज न मिलने से उनकी मौत हुई थी। जिस अस्पताल में पहले उन्हें ले जाया गया, वहां प्राथमिक उपचार भी नहीं मिला। याचिका में निजी अस्पतालों में इलाज के लिए ठोस मैकेनिज्म बनाने की मांग की गई है। इसके बाद अदालत ने केंद्र सरकार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और नेशनल मेडिकल कमीशन को नोटिस जारी किया है। ————————-
राजवीर जवंदा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा डेथ केस:हाईकोर्ट का 3 राज्यों सहित केंद्र सरकार को नोटिस; हादसे के बाद तुरंत नहीं मिला इलाज पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की सड़क हादसे में हुई मौत को लेकर दायर जनहित याचिका पर आज सोमवार पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने केंद्र सरकार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और नेशनल मेडिकल कमीशन को नोटिस जारी किया है। हादसे से लेकर उपचार देने तक पूरे मामले में जवाब तलब किया है। (पूरी खबर पढ़ें)