उत्तराखंड में पहली बार आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा मैराथन आयोजित की गई, जिसमें माइनस 2 डिग्री तापमान में 800 से ज्यादा धावकों ने 10,500 फीट से 14,500 फीट की ऊंचाई तक दौड़ लगाई। मुख्य दौड़ 60 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन आदि कैलाश से शुरू होकर गुंजी और कालापानी होकर वापस गुंजी में खत्म हुई। इसके अलावा 42, 21, 10 और 5 किलोमीटर की रेसें भी आयोजित की गईं। गढ़वाल की धाविका मीनाक्षी ने 60 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन पूरी कर शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष और महिला विजेताओं के लिए 2-2 लाख रुपए के पुरस्कार रखे गए हैं, जबकि अन्य श्रेणियों में लाखों रुपए वितरित किए जाएंगे। आयु, पेशा और फिटनेस के आधार पर सभी प्रतिभागियों को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। यह अल्ट्रा मैराथन उत्तराखंड राज्य के गठन की 25वीं वर्षगांठ यानी रजत जयंती उत्सव के मौके पर आयोजित की गई। समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ, इस दौरान उत्तराखंड का पारंपरिक छलिया नृत्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। अल्ट्रा मैराथन के PHOTOS… अब जानिए किसको कितना मिलेगा प्राइज… मुख्य दौड़ श्रेणियों में 65 किलोमीटर अल्ट्रा मैराथन में पुरुष और महिला विजेताओं को फर्स्ट प्राइज के तौर पर 2 लाख रुपए का इनाम मिलेगा। 42 किलोमीटर दौड़ में प्रथम पुरस्कार 1,25,000 रुपए, 21 किलोमीटर रेस में 75,000 रुपए, 10 किलोमीटर रेस में 30,000 रुपए और 5 किलोमीटर रेस में 10,000 रुपए दिए जाएंगे। उम्र के आधार पर बनाए गए वर्गों में 40 से 50 वर्ष, 50 से 60 साल और 60 साल से ऊपर के सभी पुरुष और महिला विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 40,000 रुपए मिलेगा। इसके अलावा विशेष श्रेणियों में उत्तराखंड के शीर्ष धावक, 18 से 40 वर्ष के युवा और भारतीय सशस्त्र बल के सदस्य को प्रथम पुरस्कार 25,000 रुपए मिलेगा। साथ ही उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारी को 10,000 रुपए का प्रथम पुरस्कार मिलेगा। अल्ट्रा मैराथन से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….