कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को सभी सरकारी विभागों को प्लास्टिक की बोतलें इस्तेमाल न करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी ऑफिस इको-फ्रेंडली सामानों का इस्तेमाल करें। उन्होंने आदेश में कहा कि सभी बैठकों और कार्यक्रमों में कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) के नंदिनी उत्पादों का अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाए। नंदिनी डेयरी, कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) का हिस्सा है। यह एक सरकारी कंपनी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… ओडिशा में समुद्र में मछली पकड़ने पर 7 महीने का बैन, समुद्री कछुओं को बचाने के लिए उठाया कदम
ओडिशा सरकार ने शनिवार से कुछ समुद्री तटों मछली पकड़ने पर 7 महीने का बैन लगाया है। इससे धामरा-देवी-रुशिकुल्या समुद्री तटों के 20 किलोमीटर के दायरे में मछुआरे मछली नहीं पकड़ पाएंगे। ये कदम रेयर ओलिव रिडले समुद्री कछुओं को बचाने के लिए उठाया गया है। इसी तरह की पाबंदी गहिरमाथा तट पर साल भर के लिए रहती है, जहां ये समुद्री कछुए सबसे ज्यादा पाए जाते हैं। 1 नवंबर से 31 मई (कछुओं के प्रजनन का समय) तक रहने वाली यह पाबंदी ओडिशा मरीन फिशिंग रेगुलेशन एक्ट-1982 और वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट-1972 के तहत लगाई गई है। इस तरह का बैन 2010 से हर साल लगाया जाता है। अधिकारियों ने जरूरत पड़ने पर समुद्री कछुओं को बचाने के लिए बैन को हर साल सख्ती से लागू करने की बात कही है।
लखनऊ यूनेस्को की क्रिएटिव सिटीज की लिस्ट में शामिल, चाट और अवधी व्यंजन के लिए मशहूर है उत्तर प्रदेश का शहर लखनऊ को इसकी समृद्ध खान-पान की परंपरा के लिए यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज की लिस्ट में शामिल किया गया है। पहली बार किसी भारतीय शहर को यूनेस्को की गैस्ट्रोनॉमी केटेगरी यह खिताब दिया गया है। लखनऊ अपने पारंपरिक और स्वादिष्ट खाने के लिए मशहूर है। यहां की चाट, अवधी खाना और मीठे पकवान ने दुनियाभर में सबका दिल जीता है। यूनेस्को की महानिदेशक ऑड्रे अजोले ने 58 नए शहरों को यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज की लिस्ट में शामिल किया है। अब तक 100 से ज्यादा देशों के कुल 408 शहरों को यह खिताब दिया जा चुका है। पूर्व सबरीमाला अधिकारी सुदीश कुमार गिरफ्तार, सोने की चोरी में मुख्य आरोपी की मदद का आरोप सबरीमाला सोने की चोरी मामले में पूर्व त्रावणकोर देवास्वोम बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी सुदीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। SIT ने बताया कि सुदीश ने गेटकीपर मूर्तियों पर सोने की परत को दस्तावेजों में जानबूझकर तांबे की परत दिखाया और मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोत्ती की मदद की। जांच में पता चला कि सुदीश ने रिकॉर्ड में पोत्ती का नाम लिखकर आरोपी मुरारी बाबू की भी सहायता की थी। SIT शनिवार को उसे रानी कोर्ट में पेश करेगी। मुंबई में 19 लोगों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या का पुणे में अंतिम संस्कार हुआ मुंबई के रा स्टूडियो में 19 लोगों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या का शनिवार सुबह पुणे में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 50 साल रोहित आर्या ने गुरुवार को मुंबई के पवई इलाके में स्थित रा स्टूडियो में 10 से 12 साल की उम्र के 17 बच्चों सहित 19 लोगों को बंधक बना लिया था। पुलिस ने तीन घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद बच्चों और दो वयस्कों को बचा लिया। वहीं, एनकाउंटर में आरोपी रोहित आर्या की मौत हो गई। मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद उसके पार्थिव शरीर को पुणे ले जाया गया। पत्नी, बेटे और परिवार के अन्य करीबी सदस्यों की मौजूदगी में आर्या का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आर्या कुछ समय से पुणे से बाहर रह रहा था। प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि पिछले कुछ सालों से उसका अपने परिवार से बहुत कम संपर्क था। दिल्ली में महिला पत्रकार पर रात में हमला, आरोपियों को पुलिस ने कुछ घंटे में पकड़ा नोएडा सेक्टर 129 स्थित ऑफिस से वसंत कुंज घर लौट रही 35 वर्षीय महिला पत्रकार पर हमला हुआ। 30-31 अक्टूबर की रात 12:45 बजे पत्रकार महमाया फ्लाईओवर पर थीं, तभी उन्होंने दो लोगों के स्कूटर को ओवरटेक किया। इसके बाद दोनों युवक बार-बार रास्ता रोकते, इशारे कर रहे। ट्रैफिक में कार रुकने पर एक युवक ने शीशा पीटा और दरवाजा खोलने की कोशिश की। फिर जब कार DND के पास पहुंची तो उसी युवक ने डंडे से पिछला कांच तोड़ दिया। महिला ने तुरंत अपने एक साथी को कॉल कर मदद मांगी। साथी ने सलाह दी कि कार न रोकें और तेज चलाती रहें। वो आश्रम फ्लाईओवर के पास पहुंचीं, जहां आसपास खड़े टैक्सी ड्राइवरों से मदद मांगी और पुलिस कॉल की। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले और कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों – शुभम और दीपक – को पकड़ लिया। मशहूर गायक एनरिक इग्लेसियस के मुंबई में कॉन्सर्ट में करीब 24 लाख के 73 मोबाइल चोरी मशहूर गायक एनरिक इग्लेसियस के मुंबई में हुए कॉन्सर्ट में 73 मोबाइल फोन चोरी हो गए। इनकी कीमत लगभग 23.85 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में सात एफआईआर दर्ज की हैं। कॉन्सर्ट बुधवार को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के एमएमआरडीए मैदान में हुआ था। एफआईआर कराने वालों में मेकअप आर्टिस्ट, होटल व्यवसायी, छात्र, पत्रकार और कई अन्य व्यवसायी शामिल हैं। कॉन्सर्ट का हर टिकट कम से कम 7,000 रुपए का था और लगभग 25,000 से ज्यादा लोग एनरिक के डेब्यू कॉन्सर्ट में पहुंचे थे।