भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से भारत की युद्ध रणनीति में बड़ा बदलाव आया है। यह ऑपरेशन भारत की ‘मल्टी-डोमेन प्रिसीजन वॉरफेयर’ का प्रमाण बन गया है। पाकिस्तान ने इस दौरान ‘इन्फॉर्मेशन वॉरफेयर’ भी छेड़ी थी, इसलिए युवाओं को डिजिटल साक्षरता बढ़ाने और फेक न्यूज से सावधान रहने की जरूरत है। कर्नल कुरैशी मानेकशॉ सेंटर में आयोजित चाणक्य डिफेंस डायलॉग: यंग लीडर्स फोरम में स्पीकर के तौर पर पहुंची थीं। जहां उन्होंने भारत की युद्ध रणनीति में युवाओं की भूमिका पर अपनी बात रखी। उन्होंने युवाओं से कहा- आप भारत की युवा शक्ति हैं — आप फायरपावर में ही नहीं, बल्कि फायरवॉल्स में भी प्रशिक्षित हैं। अब युद्ध केवल बंकरों या गोलियों से नहीं, बल्कि बाइट्स और बैंडविड्थ से भी लड़ा जाता है। भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था। कर्नल कुरैशी की 5 बड़ी बातें , कहा- सेना दे रही ट्रेनिंग भारत सबसे युवा, 65% से ज्यादा आबादी 35 साल से कम उम्र की कर्नल ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। करीब 65% से ज्यादा आबादी 35 साल से कम उम्र की है, जो जेनरेशन जेड में शामिल है। सोफिया के मुताबिक दुनिया भर में लगभग 53 संघर्ष चल रहे हैं, जिनमें इजराइल-हमास संघर्ष और रूस-यूक्रेन युद्ध शामिल हैं। इन लड़ाइयों को युवा ही तकनीक के जरिए लीड कर रहे हैं। उदाहरण के लिए, ड्रोन का इस्तेमाल, साइबर, इलेक्ट्रॉनिक और इन्फॉर्मेशन वॉर। इन संघर्षों ने युवाओं की भूमिका को नए सिरे से परिभाषित किया है।