हिमाचल प्रदेश के कई शहरों में आज सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हैं। मंडी, हमीरपुर और बिलासपुर में कुछ स्थानों पर सुबह के वक्त हल्की धुंध छाई रही। शिमला में भी सुबह 10.30 बजे तक आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि, शिमला के रात के तापमान में बीती रात में 2 डिग्री से ज्यादा का उछाल आने के बाद न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस 1.9 डिग्री और कुकुमसेरी का माइनस 0.9 डिग्री तक गिर चुका है। प्रदेश के 12 शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया है। कल्पा का तापमान 4.0 डिग्री और केलांग का पारा 0.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले छह दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। पहाड़ों पर 5 नवंबर तक बारिश व बर्फबारी के कोई आसार नहीं है। मगर एक नवंबर के बाद रात के तापमान में हल्की गिरावट शुरू होगी। दिन का तापमान अभी सामान्य के आसपास बना रहेगा। पोस्ट मानसून सीजन में 177% अधिक बादल बरसे मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, पोस्ट मानसून सीजन यानी एक से 28 नवंबर के बीच सामान्य से 177 प्रतिशत ज्यादा बादल बरस चुके हैं। इस अवधि में 24.8 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 68.7 मिलीमीटर बादल बरसे है। बिलासपुर में सामान्य से 613% अधिक बारिश इस दौरान बिलासपुर में सामान्य की तुलना में 613 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। अक्टूबर में बिलासपुर में 13 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार 92.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है।