कनाडा के एबॉट्सफोर्ड में पंजाब के लुधियाना के कारोबारी दर्शन सिंह सहसी (68) की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उन्हें कार में गोलियां मारीं। घटना से लुधियाना के दरोहा में उनके पैतृक गांव राजगढ़ में मातम छा गया है। गांव के युवा से लेकर बुजुर्ग तक सभी उनको याद कर रहे हैं। सहसी ने अपना कारोबार कनाडा में जमाया। लेकिन एक दफ्तर अपने गांव में भी बनाया हे। दर्शन सिंह सहसी इसी साल फरवरी में गांव आए थे और यहां एक महीना रहकर गए। गांव में उन्होंने आलीशान घर बनाया है। एक महीने तक गांव के छोटे-बड़े सभी लोग उनको मिलने आते थे। यही नहीं वह खुद भी लोगों से मिलने के लिए उनके घर चले जाते थे। गांव से जब आखिरी बार जा रहे थे तो उस समय उन्होंने कहा था कि आज जो भी हूं, इस मिट्टी की वजह से हूं। गांव की इस मिट्टी का हमेशा कर्जदार रहूंगा। ग्रामीणों को बोलकर गए थे कि अब हर साल जनवरी-फरवरी में एक महीने के लिए गांव आया करूंगा। उनकी मौत के बाद राजगढ़ के उनके पुराने घर के बाहर मोमबत्तियां जलाकर ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। दर्शन सिंह के एक भाई की 1979 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जबकि दूसरा भाई कनाडा में उनके साथ ही रहता है। सहसी, कैनम इंटरनेशनल कंपनी के अध्यक्ष थे, जो विश्व की सबसे बड़ी कपड़ों की रिसाइकलिंग कंपनियों में से एक मानी जाती है। दर्शन सिंह सहसी के गांव राजगढ़ से कनाडा पहुंचने का सफर पढ़िए… अब पढ़िए कंपनी मैनेजर और लोगों ने क्या कहा… AAP विधायक मनविंदर बोले- हत्या सांप्रदायिक नफरत का नतीजा
आम आदमी पार्टी के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने सहसी की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के गांव राजगढ़ निवासी दर्शन सिंह की हत्या सांप्रदायिक नफरत का नतीजा लगती है। कनाडा में लगातार नफरत का माहौल बढ़ रहा है। तरक्की करते पंजाबियों को कुछ ताकतें बर्दाश्त नहीं कर पा रहीं। —————————– ये खबर भी पढ़ें… पंजाबी कारोबारी की कनाडा में हत्या, हमलावरों ने कार में गोलियां मारी कनाडा के अबॉट्सफोर्ड में सोमवार को पंजाब के कारोबारी की हत्या कर दी गई। मृतक कारोबारी की पहचान पंजाब के लुधियाना जिले के दोराहा गांव निवासी दर्शन सिंह सहसी (68) के रूप में हुई है। वे कैनम इंटरनेशनल कंपनी के अध्यक्ष थे, जो विश्व की सबसे बड़ी कपड़ों की रीसाइकलिंग कंपनियों में से एक मानी जाती है। पूरी खबर पढ़ें…