नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) के पंचकूला कैंपस को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। कैंपस में छात्राएं अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब और सिगरेट भी पीती हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब हरियाणा राज्य महिला आयोग की टीम मंगलवार को कैंपस में छेड़छाड़ की एक शिकायत की सच्चाई जानने के लिए पहुंची थी। हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर होकर जब पुलिस से बातचीत कर रही थीं, तो एक महिला पुलिसकर्मी ने उनसे पूछा कि देर रात जब ये छात्राएं लड़कों के साथ शराब पी रही होती हैं तो उस समय क्या किया जाए? क्योंकि इसके बाद वे शराब के नशे में ही फ्लैट और हॉस्टल जाती हैं। इस पर महिला आयोग की अध्यक्ष पहले तो हैरान हुईं और फिर छात्राओं से ही इस बारे में पूछ लिया। तभी 2 छात्राएं आगे आईं और बोलीं कि अगर वे दोस्तों के साथ शराब-सिगरेट पीती हैं तो इसमें क्या गलत है? भाटिया ने छात्राओं को समझाते हुए कहा कि बेटा, वे ऐसे में लिबर्टी लेते हैं। ऐसे ही हालात में आगे चलकर अपराध की घटनाएं होती हैं, जिसके बाद पुलिस और आयोग की जिम्मेदारी बन जाती है। मामले में क्या बोली पुलिस… हॉस्टल में भी पकड़ी जा चुकी छात्रा
शराब के नशे में हॉस्टल में पहुंची एक छात्रा पकड़ी भी जा चुकी है। संस्थान ने करीब एक महीने पहले ही एक छात्रा को शराब के नशे में पकड़ा था, जिसके बाद उसके परिजनों को सूचित किया गया और 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। NIFT के निदेशक अमन ग्रोवर ने कहा कि ऐसे मामलों में पहली बार पकड़े जाने पर 10 हजार रुपए जुर्माना है और दूसरी बार में ऐसे स्टूडेंट को रेस्टिकेट करने का प्रावधान है। एक छात्रा शराब के नशे में हॉस्टल आई थी, तो उस पर जुर्माना लगाने के साथ ही परिवार को सूचित किया गया था। अब पढ़िए क्या बोलीं महिला आयोग अध्यक्ष… 2022 में हुआ था निफ्ट पंचकूला का उद्घाटन
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी पंचकूला परिसर का उद्घाटन जुलाई 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल द्वारा किया गया था। वर्तमान में दो पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री मास्टर ऑफ डिज़ाइन (स्पेस) और मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट हैं। चार ग्रेजुएट कार्यक्रम के तहत यहां बैचलर ऑफ फैशन टेक्नालॉजी, फैशन डिजाइन, फैशन कम्युनिकेशन और टेक्सटाइल डिजाइन कोर्स यहां चल रहे हैं। हरियाणा के लिए 20 प्रतिशत सीट रिजर्व
हरियाणा के मूल निवासी छात्रों के लिए निफ्ट में 20 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। हर साल लगभग 200 छात्रों को ग्रेजुएशन करने के लिए एडमिशन मिलता है। निफ्ट पंचकूला पेशेवरों की एक नई पीढ़ी तैयार कर रहा है। जो कपड़ा, परिधान और फैशन उद्योगों में नवाचार और विकास को बढ़ावा देगा। 100 स्टूडेंट के लिए हॉस्टल सुविधा
परिसर में 100 छात्राओं के लिए हॉस्टल में रहने की सुविधा है, लेकिन हर साल यहां पर करीब 264 छात्र पढ़ाई कर रहे होते हैं। ऐसे में 4 कोर्स 3 वर्षीय और 2 कोर्स 2 वर्षीय होने के कारण करीब 700 छात्र कैंपस में हर साल होते हैं। ऐसे में करीब 600 बच्चों को हॉस्टल से बाहर पीजी या फ्लैट लेकर रहना पड़ता है।