हिमाचल प्रदेश में अगले पांच दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इससे तापमान में हल्का उछाल आएगा। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान बीते 24 घंटे के दौरान 2.3 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस है, जबकि अधिकतम तापमान अभी नॉर्मल से 1.2 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। ऊना का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा के साथ 33.2 डिग्री सेल्सियस है। हमीरपुर का नॉर्मल से 2.8 डिग्री ज्यादा के साथ 31.8 डिग्री और कांगड़ा का 2.9 डिग्री अधिक के साथ 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके विपरीत, मंडी का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम होने के साथ 24.8 डिग्री रह गया है। सोलन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1.0 डिग्री कम के साथ 25.0 सेल्सियस है। अन्य सभी शहरों में तापमान सामान्य से ज्यादा है। पर्यटन स्थलों पर सुहावना मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर अगले पांच दिन तक धूप खिलेगी। देशभर से पहाड़ों पर पहुंच रहे टूरिस्ट इससे सुहावने मौसम का आनंद उठा सकेंगे। अभी शिमला का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री, मनाली का न्यूनतम पारा 5.4 डिग्री व अधिकतम 18.8 डिग्री, कुफरी का न्यूनतम 8.1 व अधिकतम 14.7 और नारकंडा का न्यूनतम 4.2 व अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। बता दें कि रोहतांग पास, कोकसर, शिंकुला इत्यादि पर्यटन स्थलों पर काफी संख्या में टूरिस्ट बर्फ देखने पहुंच रहे हैं। ऐसे में धूप खिलने से पर्यटकों को कड़ाके की सर्दी से नहीं जूझना पड़ेगा। बीते 24 घंटे में इन क्षेत्रों में बारिश
वहीं बीते 24 घंटे के दौरान कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। मंडी के पंडोह में सबसे ज्यादा 24.5 मिलीमीटर, मंडी में 16.2, सराहन 15.5, जोगेंद्रनगर 12.0, गोहर 9.0,नारकंड 7.5, भुंतर 4.8, रामपुर 2.6, जुब्बड़हट्टी 1.6 और सुंदरनगर में 0.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।