छतरपुर के हरपालपुर में नगर पालिका सीएमओ ने पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर कचरा डलवा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। दरअसल, 18 अक्टूबर को सीएमओ शैलेंद्र सिंह दिवाली की सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे थे। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश राय के घर के सामने कचरा पड़ा था। ये देख सीएमओ नाराज हुए और कर्मचारी से कचरा उठवाकर भाजपा नेता के घर के अंदर डलवा दिया। वीडियो में सीएमओ कहते दिख रहे हैं – आपने कचरा फेंका है, इसलिए आपके घर में कचरा फेंक रहा हूं। शिकायत करने पर कचरा घर में डलवाया
पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश राय ने बताया, 18 अक्टूबर की शाम सीएमओ अपने कर्मचारियों के साथ मेरे घर आए थे। वे घर के बाहर पड़े कागज के टुकड़ों को देखकर भड़क गए। सीएमओ ने कहा कि घर के बाहर कचरा पड़ा है। मैंने उनसे कहा कि सफाईकर्मी समय पर नहीं आते हैं। सीएमओ ने गुस्से में आकर कर्मचारियों से कचरा उठवाकर मेरे घर के अंदर डलवा दिया। इस घटना की शिकायत कलेक्टर, एसडीएम और भाजपा जिला अध्यक्ष से की है। सीएमओ बोले- कचरा गाड़ी में डालने के लिए कहा था
सीएमओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा नेता महेश राय से कचरा गाड़ी में डालने के लिए कहा था। लेकिन वो भड़क गए और विवाद करने लग गए। इसके बाद उन्होंने कचरा राय के घर में डलवाकर हिदायत दी। 500 रुपए जुर्माना भी लगाया, लेकिन राय ने रसीद लेने से मना कर दिया, जिसके बाद जुर्माना राशि उनके संपत्ति कर रजिस्टर में जोड़ दी गई।