देश के दक्षिण राज्यों में उत्तर-पूर्वी मानसून के कारण बीते 2 दिन से तेज बारिश हो रही है। तमिलनाडु में आज बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी है। राज्य के तिरुवल्लूर, चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और डेल्टा जिलों में मंगलवार से बारिश जारी है। चेन्नई में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। यहां अगले 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट है। कुड्डालोर, विल्लुपुरम, रानीपेट, थूथुकुडी जिलों में भी स्कूल-कॉलेज में छुट्टी घोषित की गई है। तमिलनाडु सरकार ने प्रशासन को अलर्ट मोड रहने का निर्देश दिया है। इधर, बारिश के बीच चेन्नई के मरीना बीच से तेज समुद्री लहरें हवाएं तट से टकरा रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, अगले कुछ दिन तूफान की आशंका बनी रहेगी। प्रशासन ने मछुआरों और तटीय इलाकों के लोगों से सतर्क रहने को कहा है। तमिलनाडु के अलावा केरल, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी में भी बारिश जारी है। पुडुचेरी और कराईकल में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में प्रशासन अलर्ट पर है। स्कूल में छट्टी कर दी गई है। साउथ के राज्यों में बारिश की तस्वीरें… अगले सात दिनों तक बारिश का अनुमान IMD ने 19 अक्टूबर की मौसम रिपोर्ट में अगले सात दिनों तक केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और दक्षिणी कर्नाटक में बारिश का अलर्ट जारी किया था। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में भी तूफान के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के इरोड, नीलगिरी, कोयंबटूर, तिरुप्पुर, डिंडीगुल, थेनी, मदुरै, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, शिवगंगा, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, कराईकल, मयिलादुथुराई, विल्लुपुरम, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, कुड्डालोर और नागपट्टिनम में 64 से 111 मिमी तक बारिश होने की संभावना जताई। मौसम मिवभ ने चेतावनी जारी की है कि केरल और कर्नाटक के तटों पर 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जो 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। समुद्र में लहरें ऊंची हो सकती हैं, इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। अब अन्य राज्यों के मौसम का हाल जानिए… मध्य प्रदेश: दक्षिणी हिस्से में सिस्टम एक्टिव, आंधी-बारिश; इंदौर समेत 15 जिलों में पानी गिरने अलर्ट मध्यप्रदेश के दक्षिणी हिस्से में आंधी, बारिश और गरज-चमक का सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से दक्षिणी जिलों में मौसम बदला हुआ है। दिवाली की रात जबलपुर में तेज बारिश हुई तो मंगलवार को भोपाल समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: दक्षिणी हिस्से में 5 दिन बारिश के आसार, 11 जिलों में यलो अलर्ट, बिजली गिरने छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 11 जिलों राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, कांकेर, गरियाबंद, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर समेत अन्य इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: 5 जिलों में आज बारिश-बर्फबारी के आसार, पिथौरागढ़ में बारिश, ठिठुरन बढ़ी उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों में आज यानी 22 अक्टूबर से बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। पिथौरागढ़ में आज सुबह बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: चंडीगढ़ में अगले 7 दिन मौसम साफ, तापमान में गिरावट, AQI 200 पार पंजाब और चंडीगढ़ में अगले सात दिनों तक मौसम पूरी तरह साफ और सूखा रहेगा। कहीं भी बारिश या आंधी की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटे में तापमान में करीब 0.4 डिग्री की कमी आई है, जिससे मौसम सामान्य हो गया है। पूरी खबर पढ़ें…