मध्य प्रदेश के जबलपुर में इंस्टाग्राम क्रिएटर को अकाउंट स्ट्राइक की धमकी देकर सायबर ब्लैकमेलर ने 50 लाख रुपए ठग लिए। 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर अजीम अहमद के इंस्टाग्राम पर 96 से अधिक अकाउंट हैं। इनमें 57 मिलियन फॉलोअर्स हैं। कुछ में एक तो कुछ में दो मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। अजीम इंस्टाग्राम के जरिए एड प्रमोशन करते हैं, जिससे उन्हें अच्छी खासी इनकम भी होती है। सायबर ठग अकाउंट में स्ट्राइक करने और उसे बंद करने की धमकी देकर अभी तक अजीम से 50 लाख रुपए ले चुके हैं। परेशान होकर उन्होंने सायबर सेल में भी शिकायत की है, लेकिन हालात ये हैं कि पुलिस चाहकर भी उनकी मदद नहीं कर पा रही हैं। 96 अकाउंट से कमाते हैं लाखों रुपए
अजीम ने सबसे पहले 2017 में इंस्टाग्राम पेज बनाया था। कोविड लॉकडाउन से 2021 तक पेज को फॉलो करने वालों की संख्या 2 मिलियन पार हो गई। इसके बाद अजीम ने इंस्टाग्राम पर स्कूल डे नाम से 96 से अधिक अकाउंट खोले। सभी में अच्छे-खासे फॉलोअर्स हैं। फिर अजीम ने दोस्तों के साथ मिलकर WHOOPY डिजिटल नाम की एड प्रमोशन कंपनी खोल ली। अजीम 96 खातों से नेटफ्लिक्स, अमेजॉन, लेंसकार्ट, ब्लिंकिट जैसी बड़ी कंपनियों का सोशल मीडिया पर एड करते हैं। उनकी कंपनी प्रमोशन के लिए 500 रुपए से लेकर 5000 हजार रुपए तक पेमेंट लेती है। 2 मिलियन फॉलोअर्स वाले अकाउंट में स्ट्राइक
मार्च 2022 में पहली बार अजीम को मेल पर मैसेज आया कि तुम्हारे इंस्टाग्राम पेज में जो वीडियो अपलोड हुई है, वो हमारा कंटेंट है। मैसेज भेजने वाले ने उनके खाते में स्ट्राइक मारने की धमकी दी। अजीम ने नजरअंदाज किया तो एक के बाद एक चार बार 2 मिलियन फॉलोअर्स वाले अकाउंट में स्ट्राइक मार दी गई, जिससे अकाउंट बंद हो गया। अजीम ने इंस्टाग्राम ऑपरेटर से संपर्क करते हुए अकाउंट को रीजनरेट तो करवा लिया, लेकिन इसमें 10 से 15 लाख रुपए खर्च हो गए। कॉपीराइट की भी धमकी दे रहे ठग
अजीम ने कहा- करीब एक साल से कुछ सायबर ठग बार-बार फेक स्ट्राइक मारते हुए धमकी दे रहे हैं कि आपके अकाउंट से जो वीडियो, फोटो अपलोड करते हुए पोस्ट किए जा रहे हैं, वह हमारा कंटेंट है। ठगों द्वारा कहा जा रहा है कि अगर हमने आपके अकाउंट में बार-बार स्ट्राइक मारी तो उसे रिकवर करना मुश्किल है। अजीम ने बताया कि अभी तक ठगों को लाखों रुपए दे चुका हूं, फिर भी अकाउंट डिलीट मारने की धमकी दी जा रही है। बोले- हमारा काम एड प्रमोट करने का
अजीम ने बताया- गूगल के जरिए सर्च करते हुए लोग खुद ही हमारी कंपनी को एड प्रमोशन का काम देते हैं। इस पर ब्लैकमेलर की नजर है। प्रमोशन वीडियो को देखकर हमें धमकी देते हैं कि यह हमारा कंटेंट है। इंस्टाग्राम पर भी यह लोग मैसेज करते हैं कि ये हमारा वीडियो है, जिससे कि हमारे अकाउंट में स्ट्राइक पड़ जाती है। अन स्ट्राइक करने के 25-30 हजार मांगे
अजीम जिस समय सायबर पुलिस के पास शिकायत करने गए, ठीक उसी समय उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को मीडिएटर बताते हुए कहा कि पूना से बोल रहा हूं। अन स्ट्राइक करने का 25 से 30 हजार रुपए चार्ज देना होगा। करीब 5 मिनट तक मोबाइल पर बात करने के बाद फोन कट गया। चार से अधिक स्ट्राइक पर अकाउंट खत्म
सायबर ठग जानते हैं कि चार से अधिक बार स्ट्राइक मारी तो अकाउंट डिलीट हो जाता है। इसका इंस्टाग्राम से वापस आना बहुत मुश्किल है। जिसका ये लोग फायदा उठाते हैं। अजीम, सायबर ठगों को UPI के जरिए रुपए और डॉलर में 50 लाख रुपए से अधिक दे चुके हैं। ———————————— ये खबर भी पढ़ें… शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर ठगी भोपाल की सायबर क्राइम विंग ने पांच ठगों को गिरफ्तार किया है। ये शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले अन्य गिरोहों के संपर्क में थे। सायबर ठगों को बैंक खाते बेचने के बदले प्रति अकाउंट 10 हजार रुपए के हिसाब से पेमेंट मिलता था। पढ़ें पूरी खबर…