चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में बंद DIG रोपड़ रेंज IPS हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ कभी भी आय से ज्यादा संपत्ति बनाने का मामला दर्ज हो सकता है। अब कभी भी ED यानी एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट इस केस में शामिल हो सकती है। मंडी गोबिंदगढ़ के एक व्यापारी से रिश्वत लेने के आरोप में 16 अक्टूबर को गिरफ्तार DIG भुल्लर के घर से CBI को करीब 50 संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। इनमें कई बेनामी संपत्तियां भी हैं। DIG भुल्लर ने अपनी इनकम टैक्स रिटर्न में 18 करोड़ रुपए की संपत्ति होने का दावा किया था। अब CBI इन दस्तावेजों और उनकी घोषित संपत्ति का मिलान कर रही है। अगर जांच में गड़बड़ी पाई जाती है तो उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होना तय है। डीआईजी भुल्लर के घर से 7.5 करोड़ रुपए नकद, ढाई किलो सोना, 24 महंगी घड़ियां और फॉर्म हाउस समेत कई दस्तावेज बरामद हुए। फॉर्म हाउस और घर से शराब मिलने के मामले में आबकारी अधिनियम के तहत अलग से मामला भी दर्ज किया गया है। इनकम टैक्स रिटर्न और कुल आय का ब्योरा
DIG हरचरण सिंह भुल्लर ने केंद्र सरकार के पास 1 जनवरी, 2025 तक की इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल की थी। रिटर्न के अनुसार उनका मूल वेतन 2,16,600 रुपए प्रति माह है, जो 58 प्रतिशत महंगाई भत्ते (DA) के साथ लगभग 3.20 लाख रुपए प्रति माह हो जाता है। वेतन का लगभग 30 प्रतिशत आयकर में जाता है। आयकर कटने के बाद उनका वार्षिक वेतन करीब 27 लाख रुपए रह जाता है। इसके अलावा अन्य स्रोतों से 11.44 लाख रुपए की वार्षिक आय दर्ज की गई है। इस तरह उनकी कुल वार्षिक आय लगभग 38.44 लाख रुपए होती है। परिवार की अचल संपत्तियां क्या है? घोषित वार्षिक संपत्ति आय क्या है?
भुल्लर ने अपनी रिटर्न में सभी अचल संपत्तियों से कुल 11.44 लाख रुपए की वार्षिक आय घोषित की है। यह आय केवल संपत्ति से संबंधित है। सीबीआई द्वारा बरामद ढाई किलो सोना, घड़ियां, वाहन आदि की कीमत इस घोषणा से अलग है और रिटर्न में शामिल नहीं की गई है।