दिवाली की रात चलती कार पर पटाखे जलाते हुए स्टंट करने की दो तस्वीरें आई हैं। इनमें से एक मामला मंदसौर जबकि दूसरा मुरैना का है। इनके वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस टीमें इनकी तलाश में जुट गई हैं। मंदसौर में पिपलिया मंडी से मनासा रोड पर चलती कार नंबर एमपी 09 डीसी 8139 की छत पर युवकों ने पटाखे फोड़े। एक युवक ने चलती कार का गेट खोला, फिर स्काई शॉट पटाखा छत पर रखा और आग लगा दी। दूसरा युवक गाड़ी ड्राइव करता रहा। कार के पीछे चल रही बाइक पर बैठे युवकों ने इसका वीडियो बनाया। जिस युवक ने पटाखा कार की छत पर रखा था, वह भी खिड़की से आधा बाहर लटककर मोबाइल से वीडियो बना रहा था। पिपलियामंडी चौकी प्रभारी धर्मेश यादव के अनुसार, देर रात कार और उसके ड्राइवर प्रवीण पिता नरसिंहलाल निवासी पिपलिया, जिला मंदसौर को तलाश कर पकड़ लिया गया। इसके बाद मोटर वाहन अधिनियम की धारा 132(2) और 184 के तहत कार्रवाई करते हुए 1500 रुपए का चालान बनाया गया। कार के गेट पर खड़े होकर चलाया पटाखा
ऐसा ही नजारा सोमवार रात मुरैना में नेशनल हाईवे 44 पर दिखा। यहां सामने आए वीडियो में एक युवक चलती कार का गेट खोलकर उस पर खड़ा दिख रहा है। गाड़ी तेज रफ्तार से हाईवे पर दौड़ रही है। युवक ने एक हाथ से कार के दरवाजे को पकड़ा है जबकि दूसरे हाथ से कार की छत पर रखा पटाखा पकड़ा है। वीडियो बानमौर कस्बे का बताया जा रहा है। इसे इंस्टाग्राम पर ‘हनी जैन’ नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से वायरल किया गया है। कार के नंबर से युवकों को तलाश रही पुलिस
बानमौर थाना प्रभारी दीपेंद्र यादव ने कहा- हमारे पास भी स्टंट का वीडियो आया है। इसमें दिख रही मारुति स्विफ्ट कार का नंबर MP07 ZH 2699 है। इससे पता कर रहे हैं कि युवक कौन हैं, फिर उनके खिलाफ एक्शन लेंगे। चलती बाइक पर हाथों में रखकर चलाए पटाखे
शाजापुर में भी चलती मोटरसाइकिल पर पटाखे जलाने का वीडियो वायरल हुआ है। यह हाट मैदान क्षेत्र स्थित महूपुरा चिलर नदी के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में दो बाइक पर 6 युवक दिख रहे हैं। इनमें से एक बाइक पर बीच में बैठे शख्स के हाथ में पटाखों का बॉक्स है। वह उसे कंधों से ऊपर उठाए हैं। बॉक्स से फूटकर पटाखे आसमान की तरफ जाते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में युवक बाइक पर स्टंट करते हुए भी दिख रहे हैं। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये खबर भी पढे़ं… महाकाल मंदिर में डोरेमॉन, वीडियो वायरल करने वाले पर FIR महाकाल मंदिर में कार्टून कैरेक्टर डोरेमॉन का एआई जनरेटेड वीडियो वायरल करने के मामले में उज्जैन पुलिस ने एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट honey-.-Rajput के नाम से 5 अक्टूबर को पोस्ट किया गया था। वीडियो में डोरेमॉन महाकाल मंदिर के अंदर जाता दिखाई देता है। वीडियो सामने आने के बाद पुजारियों, श्रद्धालुओं और मंदिर समिति ने आपत्ति जताई थी। पढे़ं पूरी खबर…