कर्नाटक हाईकोर्ट ने बेंगलुरु पुलिस को आदेश दिया है कि वे ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल और अन्य अधिकारियों को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में परेशान न करें। मामला 38 साल के कर्मचारी की मौत से जुड़ा है। जस्टिस मोहम्मद नवाज ने अग्रवाल, ओला इलेक्ट्रिक कंपनी और विभाग प्रमुख सुभ्रत कुमार दाश की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि पुलिस जांच के नाम पर याचिकाकर्ताओं को परेशान न करे। अग्रवाल और अन्य ने 14 अक्टूबर को अदालत में याचिका दायर कर केस रद्द करने और किसी भी सख्त कार्रवाई से रोक लगाने की मांग की थी। अदालत ने पुलिस और कर्मचारी के भाई को नोटिस जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… दिल्ली में पोते पर दादा को गोली मारने का आरोप, संपत्ति को लेकर विवाद दिल्ली के चांदनी महल में मंगलवार सुबह 72 साल के शाहबुद्दीन को उनके पोतों ने गोली मार दी। पुलिस का दावा है कि घटना पारिवारिक संपत्ति विवाद के चलते हुई। पीड़ित, उनका बेटा और पोते लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद में थे। घायल शाहबुद्दीन को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत अब स्थिर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… पुणे के शनिवारवाड़ा में नमाज के वीडियो पर विवाद, भाजपा नेताओं ने गोमूत्र छिड़का पुणे के शनिवारवाड़ा किले में कुछ मुस्लिम महिलाओं के नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी सांसद मेधा कुलकर्णी ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शुद्धिकरण कार्यक्रम आयोजित किया। दावा है कि भाजपा नेताओं ने उस जगह पर गोमूत्र छिड़का। कुलकर्णी ने कहा कि शनिवारवाड़ा मराठा साम्राज्य की ऐतिहासिक पहचान है और यहां नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को टैग करते हुए लिखा कि हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस घटना पर एनसीपी और कांग्रेस भाजपा की आलोचना की और मेधा को सांप्रदायिक बताया। दिल्ली में आतिशबाजी को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में आतिशबाजी को लेकर हुए विवाद में 24 साल के युवक के दिलीप की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि घटना 20-21 सितंबर की रात की है। पुलिस ने कहा कि तीन आरोपियों धीरज, आकाश, तरुण को गिरफ्तार किया है। सभी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के रहने वाले हैं। एक और आरोपी फरार है। उसकी तलाश जारी है। लोकपाल कार्यालय ने 7 BMW लग्जरी कारें खरीदने के लिए टेंडर जारी किया, एक कार की कीमत ₹60 लाख भारत के लोकपाल कार्यालय ने सात हाई-एंड BMW 330 Li (लॉन्ग व्हील बेस) लग्जरी कारें खरीदने के लिए एक सार्वजनिक टेंडर जारी किया है। यह कदम भ्रष्टाचार विरोधी संस्था की अपनी प्रशासनिक और लॉजिस्टिक व्यवस्था को मजबूत करने का हिस्सा है। टेंडर के अनुसार, हर कार की कीमत 60 लाख रुपए से अधिक है, और कुल सात कारों की लागत 5 करोड़ रुपए से ज्यादा होने की उम्मीद है। टेंडर प्रक्रिया सार्वजनिक है, और इच्छुक पक्षों से 7 नवंबर से पहले अपनी बोली जमा करने को कहा गया है। बोली मूल्यांकन प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू होगी। कारें डिलीवर होने के बाद बीएमडब्ल्यू लोकपाल के ड्राइवरों और स्टाफ को सात दिन की ट्रेनिंग देगी, जिसमें गाड़ियों के सिस्टम और उनके सही उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। यह खरीद लोकपाल की परिचालन और प्रशासनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए की जा रही है। पश्चिम बंगाल के बैरकपुर के पास केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौके पर पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित बैरकपुर के पास मंगलवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। इस दौरान फैक्ट्री के अंदर विस्फोट की भी आवाजें सुनी गईं। फिलहाल किसी जनहानि की खबर नहीं है। हालात के मद्देनजर इलाके में फायर अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र के पालघर और ठाणे में छापेमारी के बाद 53 किलो ड्रग्स बरामद, दो गिरफ्तार महाराष्ट्र के पालघर और ठाणे जिलों में पुलिस ने छापेमारी को दौरान ₹53 लाख की ड्रग्स मिली। इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 18 अक्टूबर को पालघर के वसई में 70 साल के इरफान सुलेमान खत्री के घर से 1.088 किलो चरस बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 16.37 लाख रुपए है। पूछताछ में खत्री ने बताया कि उसने चरस ठाणे के भिवंडी निवासी से खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने 25 साल के तारेबज अमीन मियां खान के घर छापा मारकर 1.386 किलो चरस और 1.05 किलो गांजा बरामद किया। दोनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। हरिद्वार के एक कबाड़ गोदाम में दिवाली की रात पटाखों से आग लग गई हरिद्वार में भगत सिंह चौक के पास स्थित एक कबाड़ गोदाम में दिवाली की रात आग लग गई। जानकारी के अनुसार, पास में फोड़े गए पटाखों की चिनगारी से आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है की कितना नुकसान हुआ है। मामले की जांच जारी है। दिवाली की रात दिल्ली फायर सर्विस को 269 शिकायतें मिली, शहर में कोई बड़ी घटना नहीं दिल्ली फायर सर्विस को दिवाली की रात 269 शिकायतें मिलीं, लेकिन कोई बड़ी घटना नहीं हुई। अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर कॉल पटाखों और दीयों से लगी मामूली आग से जुड़ी थीं। विभाग ने त्योहार के दौरान सभी फायर स्टेशन और क्विक रिस्पॉन्स टीमों को अलर्ट पर रखा था। सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई थीं और वाहनों व उपकरणों की पहले से जांच की गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि पहले से पूरी तैयारी कर ली गई थी। ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पिछले साल दिवाली पर 200 से ज्यादा कॉल्स मिली थीं। गुरदासपुर में 80% फसल कटाई के बाद भी पराली नहीं जली, पुलिस ने किसानों से बात की गुरदासपुर में धान की कटाई के बाद पराली जलाने की घटनाएं रोकने के लिए एसएसपी और डिप्टी कमिश्नर ने सोहल गांव का दौरा किया। उन्होंने बताया की करीब 80% फसल कट चुकी है और अब तक पराली जलाने की कोई घटना नहीं हुई है। किसानों से पराली प्रबंधन के सुझाव लिए गए हैं। किसानों ने फसल कटाई और बुवाई के बीच पर्याप्त समय देने की मांग की है, जिसे सरकार के सामने रखा जाएगा। पिछले साल यहां कई पराली जलाने की घटनाएं हुई थीं, लेकिन इस बार स्थिति नियंत्रण में है। राजस्थान के जोधपुर में फल मंडी में आग लगी राजस्थान के जोधपुर जिले स्थित भदासिया फल मंडी में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए हैं। मुंबई पुलिस ने नकली डाक टिकट रैकेट पकड़ा, तीन गिरफ्तार मुंबई में पुलिस ने पूरे भारत में फैले नकली डाक टिकट रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने राकेश बिंद, शम्सुद्दीन अहमद और शाहिद रजा नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये रैकेट दिल्ली और बिहार से ऑपरेट किया जा रहा था। रैकेट नकली टिकट आधे दाम में बेचता था। पुलिस के मुताबिक अब तक ₹8 करोड़ से ज्यादा के लेन-देन की जानकारी मिली है। मामले की जांच चल रही है।