साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई करते जयपुर रेंज की तकनीकी सैल ने आई4सी के सी-5-कैट (साइबर क्राइम एनालिस्ट टूल्स) सॉफ्टवेयर की मदद से अलवर जिले में 8422 संदिग्ध सिम-मोबाइल चिन्हित कर बंद करवा दिया। इसके साथ रेंज आईजी राहुल प्रकाश द्वारा चलाए गए वन सिम-वन क्राइम अभियान के तहत रेंज के अलग-अलग जिलों से 493 सिम व 366 मोबाइल को भी ब्लॉक करवा दिया। आईजी ने बताया कि रेंज के अलवर, खैरथल-तिजारा व भिवाड़ी से साइबर के हॉटस्पॉट चिन्हित कर सॉफ्टवेयर के जरिए इन नंबरों को चिन्हित किया है। प्रथम फेज मिले नंबरों को बंद करवा दिया गया और इन जिलों सहित अन्य जगह पर सेकंड फेज शुरू कर दिया। अभियान के तहत चार टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के 3747, जीओ के 2398, वोडाफोन के 2131 व बीएसएनएल के 146 नंबर शामिल है। हॉट-स्पॉट पर 75% कमी राजस्थान से 5574 नंबर, हरियाणा से 771, दिल्ली से 374, बिहार-झारखंड से 318, एमपी-छत्तीसगढ़ से 264, यूपी वेस्ट-उत्तराखंड से 244, यूपी ईस्ट से 185, असम से 165, ओडिशा से 104, पंजाब से 68, गुजरात से 55 व महाराष्ट्र से 53 सिमकार्ड जारी थे। {साइबर ठगी के हॉट-स्पॉट पर कार्रवाई के बाद 75% अपराध में कम हुए हैं। पूरे देश जनवरी से सितंबर तक 9.78% की बढ़ोतरी हुई है।