पंजाब के ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजिंदर गुप्ता राज्यसभा जा सकते हैं। आम आदमी पार्टी की तरफ से उन्हें पंजाब में खाली हुई सीट से राज्यसभा भेजा जा सकता है। इसकी बड़ी वजह उनका सरकार से मिले कैबिनेट रैंक के पदों से इस्तीफा है। गुप्ता ने पंजाब आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और काली माता मंदिर पटियाला की एडवाइजरी मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। बता दें कि यह सीट कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के लुधियाना वेस्ट सीट से विधायक चुने जाने के बाद खाली हो गई थी। संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा पद छोड़ने के बाद लुधियाना वेस्ट से चुनाव लड़ा था। लुधियाना वेस्ट की सीट विधायक गुरप्रीत गोगी के देहांत के बाद खाली हुई थी। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव करवाया गया था। पहले चर्चा थी कि अरविंद केजरीवाल खुद राज्य सभा जाएंगे। इसके बाद मनीष सिसोदिया का नाम आया। हालांकि पंजाब की राज्यसभा सीट पर दिल्ली वालों के राज्य सभा जाने का मुद्दा विपक्षी पार्टियों ने उठाया तो तब ट्राइडेंट के मालिक राजिंदर गुप्ता का नाम चर्चा में आया। राजिंदर गुप्ता के दोनों पदों से इस्तीफा मंजूर होने की कॉपी… कौन है राजिंदर गुप्ता, जिनके इस्तीफे की हो रही चर्चा… 9 महीने टाइम मैगजीन ने चुना था पर्सन ऑफ द ईयर
करीब नौ महीने पहले कारोबारी राजिंदर गुप्ता और उनके ट्राइडेंट समूह को अंतर्राष्ट्रीय टाइम मैगजीन के दिसंबर 2024 (पर्सन ऑफ द ईयर) संस्करण में शामिल किया गया था। टाइम के प्रधान संपादक सैम जैकब्स के अनुसार, ट्राइडेंट ग्रुप एक डायवर्सिफाइड वैश्विक समूह है, जिसकी टेक्सटाइल (यार्न, बाथ और बेड लिनन) पेपर (गेहूं के भूसे पर आधारित) और कैमिकल क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपस्थिति है। ट्राइडेंट समूह एक वैश्विक टेक्सटाइल पावर हाउस के रूप में उभरा है, आज जिनका 61% उत्पादन प्रमुख अंतरराष्ट्रीय रिटेल विक्रेताओं को निर्यात किया जाता है। अब जानिए कैसे शुरू हुई राज्य सभा जाने की चर्चाएं… इसी साल जून महीने में योजना बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया था
राजेंद्र गुप्ता को इसी साल जून महीने में पंजाब आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड का उपाध्यक्ष लगाया गया था और उनके पास कैबिनेट रैंक था। उन्होंने राजनीति की शुरुआत शिरोमणि अकाली दल से शुरू की थी। वह शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दौरान भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। संजीव अरोड़ा ने दिया था राज्य सभा सदस्य पद से इस्तीफा
आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य संजीव अरोड़ा के इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली पड़ा है, जिसको भरने के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। यह चुनाव 24 अक्टूबर को होना है, जिसमें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार का जीतना तय माना जा रहा है। राज्य की 116 में से 93 विधायक आम आदमी पार्टी के हैं। तरनतारन की सीट खाली है, जिस पर उपचुनाव होने की घोषणा किसी भी समय हो सकती है। अरविंद केजरीवाल के साथ राजिंदर के नाम भी चली चर्चा
संजीव अरोड़ा के राज्य सभा से इस्तीफा देने के बाद कई लोगों के नाम राज्य सभा के लिए चल रहे थे। इनमें अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया का नाम आया। पंजाब की राज्य सभा सीट पर दिल्ली वाले राज्य सभा जाने का मुद्दा विपक्षी पार्टियों ने उठाया तो तब ट्राइडेंट के मालिक राजिंदर गुप्ता का नाम चर्चा में आया। कहा जा रहा है कि संजीव अरोड़ा ने उनके नाम की सिफारिश की।