भारत में चार महीने का मॉनसून सीजन (जून-सितंबर) मंगलवार को समाप्त हो गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने यह जानकारी मंगलवार को दी। इस सीजन 937.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य बारिश 870 मिमी से 8% ज्यादा रही। आमतौर पर देश में मानसून केरल के रास्ते 2 जून को आता है, लेकिन इस बार 8 दिन पहले 24 मई को ही आ गया था। हालांकि देश के कुछ हिस्सों में बारिश जारी है। IMD चीफ मृत्युंजय महापात्रा के अनुसार देश के अधिकांश हिस्सों में पोस्ट मानसून (अक्टूबर से दिसंबर) के दौरान सामान्य से 15% ज्यादा बारिश होने की संभावना है, सिवाय उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों के, जहां बारिश सामान्य से कम या सामान्य रह सकती है। इसके अलावा, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी पोस्ट मानसून में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। देश भर में बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…