हिमाचल प्रदेश में चार दिन बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे, ज्यादातर भागों में बारिश के आसार हैं। खासकर 6 अक्टूबर को प्रदेश के अधिकांश भागों में बारिश हो सकती है। 4 व 5 अक्टूबर को निचले व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचाई वाले भागों में हल्का हिमपात भी हो सकता है। इस दिन कई भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान भी चल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 3 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इससे दिन का तापमान नॉर्मल से ज्यादा रहेगा। अभी भी प्रदेश के ज्यादातर शहरों का तापमान नॉर्मल से ज्यादा चल रहा है। इससे मैदानी इलाकों में दिन के वक्त लोगों के गर्मी से पसीने छूट रहे हैं। ऊना का पारा 35.8 डिग्री पहुंचा ऊना का तापमान सबसे ज्यादा 35.8 डिग्री सेल्सियस और बिलासपुर का 34.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है। प्रदेश के 13 शहरों में तापमान 30 डिग्री से अधिक चल रहा है। कल्पा, धर्मशाला और बिलासपुर के तापमान में सामान्य की तुलना में 3 डिग्री से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया है। बारिश के बाद तापमान में कमी आएगी प्रदेश के अधिकतर शहरों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक चल रहा है। 4 अक्टूबर से बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। पर्यटन स्थलों पर सुहावना हुआ मौसम वहीं, प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। शिमला, मनाली, कसौली, नारकंडा, कुफरी, डलहौजी में 20 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान चल रहा है।