हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर का चंडीगढ़ में चलाया गया सफाई अभियान विवादों में आ गया है। जिस कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की, उसे सफल बनाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन और निगम की ओर से बड़ी लापरवाही की गई। इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इसके बाद भी प्रशासन और निगम अधिकारियों की ओर से कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है। दरअसल, हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम चल रहा है। इसी के तहत पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर चंडीगढ़ में सेक्टर-22 की मार्केट में सफाई अभियान चलाया गया था। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर शामिल हुए थे। मंत्री खट्टर के अभियान से पहले कचरा फैलाते कर्मचारियों की PHOTO… अब यहां पढ़िए वायरल VIDEO में क्या… जो सरकार ने VIDEO जारी किया उसमें क्या…. “एक दिन-एक घंटा-एक साथ” कार्यक्रम शुरू हुआ
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर देशभर में स्वच्छतोसव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। “एक दिन-एक घंटा-एक साथ” के तहत स्वच्छता कार्यक्रम में यूटी चंडीगढ़ में भी स्वच्छता कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने शिरकत की। इसका एक वीडियो भी जारी किया गया। इस वीडियो में मनोहर लाल खट्टर सेक्टर 22-डी मार्केट में झाड़ू लगाकर स्वच्छता कार्यक्रम में श्रमदान कर रहे हैं। इसके बाद वह कार्यक्रम में लोगों को स्वच्छता से जुड़ने की शपथ भी दिलवा रहे हैं। मैंने खुद देश की डंप साइड साफ करने का संकल्प लिया
सुबह सफाई अभियान के दौरान मनोहर लाल ने कहा था- मैंने खुद इस डंप साइड को विभाग के जरिए साफ करने का संकल्प लिया है। इस अभियान से अलग-अलग तरीके से लोग जुड़ रहे हैं। आगे कहा आज के कार्यक्रम में बहुत पत्रकार और छायाकार भी लगे हैं और सभी का साथ जरूरी है। स्वच्छता निरंतर चलने वाला विषय है, हम खुद ही रोज कूड़ा करते हैं तो हमें रोज ही सफाई करनी होगी। हर प्रोजेक्ट की टाइमलाइन होती है, लेकिन डंप साइड का अलग प्रोसेस है। दिल्ली की डंप साइड एक साल में साफ करेंगे
केंद्रीय मंत्री ने कहा, देश मे आज एक साथ करोड़ों लोग स्वच्छता में लगे हैं। उन्होंने कहा शहरी आवास विभाग स्वच्छता कार्यक्रम को लेकर बड़े स्तर पर काम कर रहा है। देश की डंप साइड को हटाना और इसकी प्रोसेसिंग का काम विभाग कर रहा है। कूड़े के ढेर का इस्तेमाल किस तरह उपयोग हो सकता है इस पर काम कर रहे हैं। मनोहर लाल ने कहा दिल्ली की भलस्वा डंप साइट को 1 साल में साफ किया जाएगा।