पंजाब के तरनतारन में सरकारी स्कूल के साइंस टीचर (50) ने नाबालिग छात्र से कुकर्म किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें टीचर और छात्र आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं। ये वीडियो पेन ड्राइव में था, जो स्कूल के बाहर पड़ी मिली। जिला बाल सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक छात्र को आरोपी टीचर ने 40 रुपए का लालच दिया। वहीं वीडियो बनाने वाला भी नाबालिग ही था। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। अधिकारी ने बताया कि SHO ने आरोपी को थाने बुलाने के बाद यह कहते हुए छोड़ दिया कि पीड़ित नाबालिग की पहचान नहीं हो पाई है। इस कार्रवाई से नाराज होकर बाल सुरक्षा अधिकारी ने थाना प्रभारी के खिलाफ बाल सुरक्षा आयोग और एसएसपी को पत्र लिखा है। आरोपी शिक्षक की पहचान हरजिंदर सिंह निवासी फाजिल्का के रूप में हुई है। 19 सितंबर को स्कूल के बाहर मिली पेन ड्राइव
स्कूल के हेडमास्टर संदीप सिंह ने बताया कि 19 सितंबर को स्कूल के मेन गेट के बाहर बने पिलर के पास एक पेन ड्राइव मिली। पेन ड्राइव चेक किया तो इसमें ये वीडियो मिली। वीडियो में टीचर और छात्र अर्धनग्न अवस्था में दिखे। दोनों बेड पर बैठे हुए थे। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी और बाल सुरक्षा अधिकारी को दी। अब पढ़िए बाल सुरक्षा अधिकारी की 4 अहम बातें.. 2019 में फाजिल्का से तरनतारन हुआ था ट्रांसफर
हेडमास्टर संदीप सिंह ने बताया कि 2019 में हरजिंदर का ट्रांसफर फाजिल्का से तरनतारन में हुआ था। तब से वह इसी स्कूल में तैनात है। यहां वह किराए के मकान में रहता है। उन्होंने बताया कि आरोपी टीचर पर पहले से घरेलू हिंसा का मामला दर्ज है। पुलिस ने कहा- मामले की जांच की जा रही
थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी सच सामने आएगा, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी