हरियाणा में झज्जर के रहने वाले समर सिंह की फिटनेस के सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हो रहे हैं। 55 की उम्र में 60 किलो वजनी समर सिंह जब 75 किलो की पत्नी सुदेश के साथ एक्सरसाइज करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं तो कमेंट्स की बौछार हो जाती है। बाघपुर गांव के समर सिंह दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं और वर्तमान में सुल्तानपुरी में तैनात हैं। वे 100 से ज्यादा तरह की टफ एक्सरसाइज के वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाल चुके हैं। 3 मिनट में 100 दंड लगा देते हैं। 1 मिनट 1 सेकेंड में सांस रोककर 101 सपाटे मारते हैं। 4 मिनट 25 सेकेंड सांस रोकने की महारत भी हासिल है। 5 फीट 9 इंच लंबे कद के समर सिंह कहते हैं- “याद नहीं मैं कब बीमार हुआ था।” 2001 में संसद पर हुए हमले में उनकी टांग में गोली लगी थी। बावजूद इसके समर सिंह का फिटनेस के प्रति जुनून कम नहीं हुआ। दैनिक भास्कर एप से बातचीत में उन्होंने बताया कि फिटनेस का जुनून तब से है, जब वो पांचवीं कक्षा में पढ़ते थे। दादा रणजीत सिंह उन्हें झज्जर के एक गुरुकुल में लेकर जाते थे, जहां योग और व्यायाम के कैंप लगाए जाते थे। उनकी पत्नी सुदेश 12वीं पास हैं और वे भी हर दिन उनके साथ एक्सरसाइज करती हैं। अब जानिए समर सिंह में कैसा हुनर, क्या है खुराक और दिनचर्या… अभ्यास: बिना हाथ उठाए 850 दंड लगा चुके
समर सिंह ने 20 साल की उम्र में 3 मिनट 45 सेकेंड तक अपनी सांस रोकी थी, जो एक असाधारण उपलब्धि है। सामान्यतः इंसान 30 से 45 सेकेंड ही सांस रोक सकता है। 73 दिन पहले भी उन्होंने 3 मिनट 1 सेकेंड तक सांस रोकी थी। 21 फरवरी को इन्होंने सोशल मीडिया पर देखा कि किसी ने 4 मिनट 14 सेकेंड का रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद समर भी प्रैक्टिस में जुट गए। इसी साल 25 जुलाई को चारपाई पर 4 मिनट 25 सेकेंड तक अपनी सांस रोककर सबको हैरान कर दिया। वे 3 मिनट 3 सेकेंड में 100 दंड लगा लेते हैं। जवानी के दिनों में उन्होंने 18.5 मिनट में 550 दंड और 1988 में पढ़ाई के दौरान बिना हाथ उठाए 850 दंड लगाई थी। अब 6 फुट ऊपर से टांग घूमा लेते हैं और पेड़ पर चढ़कर एल शेप बनाकर काफी देर तक स्थिर रहते हैं। खुराकः सुबह दो केले-तीन पाव दूध का शेक, सोने से पहले आधा किलो दूध
समर सिंह की फिटनेस का राज उनकी अनुशासित दिनचर्या और पौष्टिक शाकाहारी आहार में छिपा है। वे सुबह 4 बजे उठकर पानी पीते हैं और फिर घूमने निकल जाते हैं। पार्क में वे करीब एक घंटा दंड-बैठक, मोर चाल, हैंड स्टैंड चाल और पुशअप्स जैसी एक्सरसाइज करते हैं। वे अपने खान-पान में दूध, दही और घी का जमकर इस्तेमाल करते हैं। सुबह वर्कआउट के बाद वे दो केले और तीन पाव दूध का शेक पीते हैं। दिन में अंकुरित मूंग और चने खाते हैं और सिर्फ एक बार चाय पीते हैं। रात में खाना खाने के बाद आधा किलो दूध पीकर सोते हैं। ऑर्गेनिक हरी सब्जियों का सेवन करते हैं, जिन्हें वे अपने घर के नजदीक ही उगाते हैं। स्वास्थ्य इतना अच्छा है कि उन्हें याद भी नहीं कि वे आखिरी बार कब बीमार हुए थे। चर्चा मेंः 55 की उम्र में फिटनेस इन्फ्लुएंसर बने
जनवरी 2025 में समर सिंह ने बेटे राहुल के कहने पर इंस्टाग्राम पर फिटनेस वीडियो बनाना शुरू किया। बेटे ने प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस उम्र में उनकी फिटनेस देखकर बहुत से लोग प्रेरित होंगे। पिछले 9 महीनों में उन्होंने 100 प्रकार की एक्सरसाइज के 280 वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किए हैं। उनकी पत्नी भी इन वीडियो में उनके साथ सहयोग करती हैं और आजकल खुद भी वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज कर रही हैं। समर सिंह अपनी वीडियो खुद एडिट करते हैं, जबकि उनकी पत्नी और बेटा शूटिंग में उनकी मदद करते हैं। वे ज्यादातर वीडियो बहादुरगढ़ के ओमेक्स पार्क या अपने घर पर शूट करते हैं। समर सिंह के नाम साहसिक कार्य और बहादुरी के भी रिकॉर्ड…