हिमाचल प्रदेश के आपदाग्रस्त कुल्लू जिला की सैंज घाटी में आज सेना के M-17 हेलिकॉप्टर से राशन पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू आज खुद कुल्लू जिला में तबाही देखने गए हैं। उन्होंने भारी बारिश से हुई तबाही का हवाई सर्वेक्षण किया। शिमला के शांकली में आज एक बड़ा पेड़ जड़ से उखड़ गया। इससे पार्किंग में खड़ी तीन से चार गाड़ियों को नुकसान हुआ। बीते 24 घंटे में बारिश में कमी के बाद तबाही मचाने वाली ब्यास, रावी और सतलुज नदी का जल स्तर कम होने लगा है। इससे इन नदियों पर बने बांधों का जल स्तर डेंजर लेवल से नीचे आ रहा है। कुल्लू के अखाड़ा बाजार में बीते गुरुवार को दो बिल्डिंग गिरने से मलबे में दबे 2 लोगों के शव आज बरामद किए गए। इनमें एक महिला और दूसरा पुरुष का है। 4 लोग कल अभी भी लापता है। इनकी तलाश में NDRF और स्थानीय प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन चला रखा है। वहीं भरमौर में फंसे 150 मणिमहेश श्रद्धालुओं को आज वायुसेना के चिनूक हेलिकॉप्टर से चंबा लाया गया। यहां से दूसरे प्रदेशों के श्रद्धालुओं को सरकारी बसों में पठानकोट भेजा जा रहा है। टॉप-5 आपदा प्रभावित जिलों की स्थित राज्य में भारी बारिश से तबाही हुई है। इसे देखते हुए सरकार ने हिमाचल को आपदाग्रस्त राज्य घोषित कर रखा है। मंडी, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा और शिमला में ज्यादा नुकसान हुआ है। बारिश से हुए नुकसान के PHOTOS… बाढ़-बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…